दिलचस्प

यक़ीनन किसी साधारण लड़के को इतना बेहतरीन स्लो मोशन डांस करते नहीं देखा होगा आपने…देखें वीडियो!

मनोरंजन के लिए डांस सदियों पहले से किया जाता रहा है। यह एक ऐसी कला है, जिसका ज्ञान कुछ ख़ास हुनरमंद लोगों के पास ही होता है। हालांकि डांस सभी लोग करना चाहते हैं, लेकिन डांस अच्छे तरीके से बहुत कम ही लोग करते हैं। पहले समय में डांस का रूप अलग हुआ करता था, लेकिन समय के साथ-साथ डांस में भी काफी परिवर्तन हुआ है।

 

पहले समय में केवल शास्त्रीय डांस हुआ करते थे। फिर समय बदला और डांस के साथ नए-नए प्रयोग होने लगे। आज ऐसा समय आ गया है कि स्टंट को भी डांस का ही नाम दे दिया गया है। आजकल हर किसी के पास अपना डांस स्टेप होता है। पहले की तरह नहीं कि डांस केवल कुछ ख़ास मूव्स को ही कहा जायेगा, आज के समय में आप अपने डांस को अपने तरह से बना सकते हैं।

तेजी से चलन में है रोबोट डांस:

आजकल कई तरह के डांस वाले टीवी शो आने लगे हैं। इसका फायदा यह हुआ है कि छुपी हुई प्रतिभावों को आसानी से खोजकर दुनिया के सामने लाया जा रहा है। इन्ही में से कुछ ऐसी प्रतिभाएं भी हमारे सामने आयी हैं, जिनका डांस देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि कोई ऐसे भी डांस कर सकता है। आजकल रोबोट डांस और स्लो मोशन डांस का खूब तेजी से चलन बढ़ रहा है।

छूट जाते हैं अच्छे-अच्छों के पसीने:

यह डांस करना वाकई काफी कठिन काम होता है। यह हर किसी के बस की बात नहीं है। इस डांस को करने में अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे लड़के का स्लो मोशन डांस दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको अपनी आँखों पर यकीन ही नहीं होगा। लड़के के मूव्स और उसके स्टेप्स देखकर आप दाँतों तले अपनी अंगुलियां दबा लेंगे।

तारीफ के लिए पड़ जायेंगे शब्द कम:

दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा लड़का स्टेज पर जाता है, जिसे शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। वह स्टेज पर जाते ही अपना हुनर दिखाने लगता है। पहले तो लोगों को ज़रा भी भरोसा नहीं था कि वह इतना बेहतरीन डांस कर सकता है। जब लड़के ने डांस करना शुरू किया तो सभी के होश ही उड़ गए। लड़के ने आशिकी फिल्म के गाने “सुन रहा है ना तू” पर इतना बेहतरीन डांस किया कि उसकी तारीफ के लिए शब्द ही नहीं बचे।

वीडियो देखें-

https://youtu.be/GpuS_pyBzHY

Back to top button