अध्यात्म

भाग्य की धनी होती हैं ऐसे शारीरिक लक्षण वाली महिलाएं, इनसे शादी कर खुल जाती है पति की किस्मत

आप ने कई बार बड़े बूढ़ों को यह कहते हुए सुना होगा कि लड़के की शादी कर दे, फिर उसका भाग्य अपने आप खुल जाएगा। नौकरी भी लग जाएगी और लाइफ में सेटल भी हो जाएगा। अधिकतर ऐसा देखा भी जाता है कि घर में नई बहू के आने के बाद खुशहाली और पैसा दोनों आ जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि कुछ महिलाएं जन्म से ही दुसरों के लिए भाग्यशाली होती हैं। ऐसे में आज हम आपको इन भाग्यशाली महिलाओं के लक्षण बताने जा रहे हैं।

1. ऐसी महिलाएं जिनकी आंखें हिरनी के समान खूबसूरत होती हैं वे ऊपर से अपना भाग्य लिखवाकर लाती हैं। इसके अलावा जो महिलाएं सफेद भाग के अंत में लालिमा लिए होती है वह भी किस्मत वाली और दूसरों को सुख देने वाली होती है।

2. ऐसी महिलाएं जिनकी जीभ लाल और कोमल होती है वह भी भाग्य में पीछे नहीं होती है। इनकी खास बात ये होती है कि ये खुद तो किस्मत का खाती ही हैं, लेकिन अपने परिवार वालों की किस्मत भी चमका देती हैं।

3. यदि किसी महिला की नाभि गहरी लेकिन अंदर से उठी हुई है तो उसे भी भाग्यशाली कहा जा सकता है। ऐसी महिलाएं जीवन में हर तरह का सुख भोगती है।

4. यदि किसी महिला के नाक के आगे तिल बना हो तो ये शुभ होता है। ऐसी महिलाओं को जीवन में धन की कभी कोई कमी नहीं होती है। यह महिलाएं जहां भी जाती है वहां धन की बरसात होने लगती है।

5. जिन महिलाओं के पैरों में कमल, चक्र या शंख का च‌िन्ह होता है वे ऊपर से राजयोग लिखवाकर लाती हैं। ऐसी महिलाएं खुद या उनका पति उच्चाध‌िकारी, बड़ा व्यापारी या बड़ा राजनेता होता है। इस टाइप की महिलाओं से शादी कर पति की किस्मत खुल जाती है।

6. जिन महिलाओं की एड़ी में सर्पाकार होता है वे भी भाग्य की धनी होती हैं। इस तरह की महिलाओं के ऊपर हमेशा भगवान का आशीर्वाद बना रहता है।

7. यदि किसी महिला के पैरों में त्र‌िकोण का च‌िन्ह है तो समझ जाइए कि वे बहुत ही चतुर और बुद्धिमानी है। वह समझदारी से परिवार को साथ लेकर चलती है। उनके मार्गदर्शन में घर की तरक्की पे तरक्की होती जाती है।

8. यदि किसी महिला के नाभि के नीचे त‌िल या मस्सा है तो वह बहुत किस्मत वाली होती है। उसे जीवन में हर वह सुख मिलता है जिसकी उसे चाह होती है।

9. समुद्र शास्त्र की माने तो जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा उठा, गोल, मांसल और लाल‌िमा वाला होता है वह भी किस्मत का खाती हैं।

Back to top button