Trending

अपनी महिला मित्र से करवाना चाहती थी मालिश, मना किया तो बीच बाजार कर दिया कांड

आठ साल की दोस्ती बहुत बड़ी चीज होती है। इसे कोई यूं ही नहीं तोड़ता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दोस्ती के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक बहुत ही छोटी सी बात पर न सिर्फ टूटी बल्कि बात मारपीट तक जा पहुंची। दो महिलाओं की दोस्ती की यह अनोखी कहानी हरियाणा के पानीपत के मुखिजा कॉलोनी की बताई जा रही है।

यहाँ दो महिला मित्र पिछले आठ सालों से अच्छी दोस्त हुआ करती थी। फिर एक दिन पहली महिला मित्र ने दूसरी को अपनी मालिश करने के लिए कहा। दूसरी महिला ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। यह बात पहली महिला मित्र को बहुत बुरी लग गई। बात सिर्फ यही खत्म नहीं हुई। मालिश न करने का महिला को इतना बुरा लगा कि उसने अपनी महिला मित्र को बदमाशों से कई बार धमकी दिलवाई।

जब बदमाशों से धमकाने के बाद भी उसका मन नहीं भरा तो वह खुद बीते शनिवार अपनी मित्र से भीड़ गई। इस लड़ाई में दोनों का सिर फुट गया और वे सीधा हॉस्पिटल जा पहुंची। मामला यहाँ भी नहीं थमा। इस सिविल अस्पताल में भी दोनों के बीच कई बार कहासुनी हुई। महिलाओं की दोस्ती करीब 6 महीने पहले टूटी थी। तभी महिला ने अपनी दोस्त को मालिश का बोला था। हालांकि जब उसने मालिश करने से मना कर दिया तो वह अपने दोस्त से रंजिश रखने लगी।

महिला का आरोप है कि उसकी दोस्त ने इस बात को लेकर कई बार उसे बदमाशों से फोन करवा धमकी दिलाई। इसके बाद जब बीते शनिवार वह स्कूटी से अपने एक जान पहचान वाले के यहां जा रही थी तो शुगर मिल के पास उसकी दोस्त कुछ लोगों के साथ आ गई और रास्ता रोकने लगी। यहाँ उसने लाठी – डंडों से मारपीट को अंजाम दिया। बचाव में महिला ने ईंट से महिला के सिर पर मार दिया। इससे उसका सिर फुट गया। जब दोनों महिला के सिर फूटे तो वे हॉस्पिटल में भर्ती हुई।

हैरत की बात ये है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं लिखवाई है। वैसे इस पूरे मामले को लेकर आपकी क्या राय है? क्या आप ने इसके पहले कभी जिगरी दोस्तों को इस तरह दुशमन बनते हुए देखा है? क्या आपकी लाइफ में कभी ऐसा हुआ है ? यदि आप उन महिलाओं की जगह होते तो क्या इसी तरह फाइट करते? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें। साथ ही ये खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर भी करें।

Back to top button