स्वास्थ्य

अगर आप भी घंटों कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर करते हैं काम तो बरतें ये सावधानियां!

आज के समय में शायद की कोई ऐसा क्षेत्र होगा जहां कंप्यूटर पर काम नहीं होता। ऐसे में आजकल हर किसी को कंप्यूटर पर काम करना पड़ता है। कुछ लोग तो अपना ज्यादा से ज्यादा समय कंप्यूटर स्क्रीन पर देखते हुए ही बिता देते हैं। ऐसे में उन्हें आंखों की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करने से व्यक्ति की आंखों में दर्द होने लगता है। आंखों से पानी निकलने की आम समस्या का भी सामना करना पड़ता है।

शुरुआत में नहीं चलता है पता:

एक शोध के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि 8 प्रतिशत कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले लोगों को हर दिन आंख दर्द करने की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। साथ ही उन्हें स्ट्रेन को भी झेलना पड़ता है। आंखों पर पड़ रहे इस दबाव को मेडिकल के शब्दों में एस्थेनोपिया कहते हैं। यह बहुत ही घातक और दुखदायी होता है। अध्ययन से यह पता चला है कि शुरुआत में इसके बारे में ठीक से पता नहीं चल पाता है, लेकिन समय के साथ इसकी परेशानियां बढ़ती जाती हैं।

बचा सकते हैं आपनी आंखों को होने वाले नुकसान से:

समस्याएं और परेशानियां उस समय ज्यादा लगने लगती हैं जब इसको ज्यादा समय हो जाता है। अगर आप भी कंप्यूटर स्क्रीन पर देखते हुए अपना ज्यादा समय बिताते हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर अपनी आंखों को होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। आप कंप्यूटर पर काम करते वक्त इन बातों का ध्यान रखें, साथ ही इनको अपने रूटीन में शामिल करें।

करें ये काम:

*- जब भी आप कंप्यूटर पर कुछ पढ़ें तो उसका साइज बड़ा करलें, इससे आंखों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।

*- जब आप लगातार स्क्रीन पर देखते हैं तो अपनी आंखों को झपकाना भूल जाते हैं, इस वजह से आंखों का पानी सुख जाता है। इसलिए कंप्यूटर पर काम करते वक्त आई-ड्राप आंखों में जरूर डाल लें।

*- आप अपने कंप्यूटर स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करके रखें, ज्यादा ब्राइटनेस की वजह से भी आंखों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

*- लगातार कंप्यूटर स्कीन पर नहीं देखना चाहिए। अगर आप लगातार 20 मिनट तक कंप्यूटर स्क्रीन पर देखकर काम करते हैं तो कुछ समय के लिए कहीं और भी देखा करें।

*- कमरे की लाइट बंद करके कभी भी कंप्यूटर पर काम नहीं करना चाहिए। इससे स्क्रीन की लाइट सीधे आपकी आंखों पर पड़ती है।

*- कंप्यूटर पर काम करते समय कुर्सी का इस्तेमाल करें, जिसमें हत्थे लगे हों।

*- कंप्यूटर पर गहरे रंग के फॉण्ट का इस्तेमाल करें और बैकग्राउंड हल्के रंग का होना चाहिये।

Back to top button