समाचार

अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही जो बाइडन ने ट्विटर पर किया इस मॉडल को फॉलो, जानें कौन है ये

जो बाइडन अमेरिकी के राष्ट्रपति बन गए हैं और इन्होंने अपना कामकाज संभाल लिया है। साथ में ही इन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी मिल गया है। इस अकाउंट के जरिए ये कुल 13 लोगों को फॉलो कर रहे हैं। जिनमें इनकी पत्नी जिल बाइडन, कमला हैरिस समेत वाइट हाउस के कई अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा ये एक महिला को भी फॉलो कर रहे हैं, जो कि एक मॉडल है। इस मॉडल का नाम क्रिसी टीगेन है। आखिर क्यों अमेरिकी के राष्ट्रपति इन्हें फॉलो कर रहे हैं, ये सवाल कई लोगों क मनों में आ रहा है।

दरअसल क्रिसी टीगेन ने खुद ही बाइडन से उन्हें फॉलो करने का अनुरोध किया था। क्रिसी ने ट्वीट करके बताया कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट पर ब्लॉक कर दिया था। इस वजह से वे चार सालों से राष्ट्रपति के ट्वीट नहीं देख पाई। ऐसे में इन्होंने जो बाइडन से अनुरोध किया की वो उन्हें फॉलो कर लें और इनके अनुरोध को जो बाइडन ने स्वीकार भी कर लिया।

आपको बता दें कि क्रिसी ट्रंप की नीतियों की आलोचक रही हैं। साल 2017 में इन्होंने ट्वीट कर ट्रंप की नीतियों पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद ट्रंप ने इन्हें ब्लॉक कर दिया था। वहीं साल 2019 में जो बाइडन के चुनाव प्रचार में क्रिसी और उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था और लोगों से मांग की थी कि वो बाइडन को वोट डालें।

35 साल की क्रिसी की मां थाइलैंड की से हैं, जबकि पिता अमेरिका से हैं। क्रिसी ने साल 2010 में मॉडलिंग से शुरुआत की और बहुत कम समय में बड़ा रुतबा हासिल कर लिया। इस समय ये कई टीवी शो होस्ट कर रही है और खाना पकाने पर दो किताबें भी लिख चुकी हैं। क्रिसी ने गायक जॉन लीजेंड से शादी की है और इनकी दो संतानें हैं। एक बेटी और एक एक बेटा।

साल 2020 में क्रिसी का नाम काफी चर्चा में रहा, जब अश्वेत मूल के अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। क्रिसी ने तब 200,000 डॉलर उन प्रदर्शनकारियों की जमानत के लिए दान किए थे।

राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही जो बाइडन राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के फिलहाल 5.6 मिलियन फॉलोअर्स बन गए हैं। वहीं जिन 13 लोगों को ये फॉलो कर रहे हैं, उसमें से क्रिसी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। क्योंकि शायद ही किसी ने सोचा होगा की अमेरिका के राष्ट्रपति किसी मॉडल को फॉलो करेंगे।

Back to top button