बॉलीवुड

कृष्णा अभिषेक की इस बात पर गोविंदा को आ गया था गुस्सा, जड़ दिए थे 2 थप्पड़-देखें वीडियो

अभिनेता गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच आई दूरियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन दोनों का रिश्ता पहले जितना अच्छा हुआ करता था। अब उतना ही खराब हो गया है। यहां तक की ये दोनों अब एक दूसरे की शकल तक देखना पसंद नहीं करते हैं। अभिनेता गोविंदा और कृष्णा अभिषेक पहले कई मौके पर एक साथ स्टेज भी शेयर चुके हैं। लेकिन कुछ महीनों पहले जब गोविंदा कपिल के शो में आए थे। तब कृष्णा अभिषेक ने उस एपिसोड को करने से मना कर दिया था।

एक बार जड़ दिया था थप्पड़

अभिनेता गोविंदा और कृष्णा अभिषेक पहले एक दूसरे के काफी करीब हुआ करते थे। एक बार तो गोविंदा ने कृष्णा अभिषेक को थप्पड़ भी मार दिया था। लेकिन कृष्णा अभिषेक ने इस बात का बुरा तक नहीं माना था। दरअसल एक बार कपिल के शो में गोविंदा आए थे और उस दौरान कृष्णा अभिषेक के साथ गोविंदा ने खूब मस्ती की थी। इस मस्ती के दौरान ही भांजे कृष्णा को 2 थप्पड़ भी गोविंदा ने जड़ दिए थे। लेकिन उस वक्त ये दोनों एक दूसरे के करीबी थे। जिसके कारण कृष्णा ने इस चीज का बुरा नहीं माना था।

उस समय शो में गोविंदा के अलावा उनकी पत्नी सुगंधा मिश्रा भी आई थी। कृष्णा ने इनका स्वागत अच्छे से किया था और मस्ती मस्ती में गोविंदा ने कृष्णा दो थप्पड़ लगा दिए थे। ये सब कुछ मज़ाक में ही हो रहा था। इसीलिए कृष्णा मुस्कुरा रहे थे। वहीं इसके बाद शो में गोविंदा ने कृष्णा के जन्म से जुड़ी कई बताते भी बताई थी।

इस शो में गोविंदा ने बताया था कि कृष्णा के जन्म के लिए उन्होंने मन्नत मांगी थी। जब कृष्णा पैदा हुए थे, उसके बाद वो उन्हें लेकर वैष्णो देवी मां के दरबार में दर्शन करने गए भी थे।

भले ही आज दोनों के बीच खटास हो। लेकिन ये बात किसी से छुपी नहीं है कि ये दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। कृष्णा कई बार कह चुके हैं कि अभी मामा के साथ कुछ सही नहीं चल रहा है। जिसके कारण वो उनसे बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही हालात थोड़े सही हो जाएंगे वो उनसे बात जरूर करेंगे।

Back to top button