दिलचस्प

अंबानी परिवार की बहु ने शादी में पहना था लव स्टोरी लहंगा, जानें क्या है इसका रहस्य?

देश के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में टॉप पर शुमार मुकेश अंबानी के बारे में भला कौन नहीं जानता है। न सिर्फ मुकेश अंबानी बल्कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी आज बच्चा बच्चा जानता है। फिर वो चाहे उनकी पत्नी नीता अंबानी हों या उनके बेटे आकाश या आनंत हों। अंबानी परिवार अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाया रहता है।

अंबानी परिवार का हर व्यक्ति अपने लग्जरी लाइफ स्टाइल को लेकर भी मशहूर है। वहीं अंबानी परिवार की शादियां भी बेहद खास होती हैं। बहरहाल, 2019 में मुकेश और नीता के बेटे आकाश की शादी की भी खूब चर्चा हुई थी। बता दें कि आकाश ने श्लोका मेहता संग 9 मार्च 2019 को शादी रचाई थी और यह दुनिया के सबसे शाही शादियों में से एक रही।

इस शादी में न सिर्फ देश से बल्कि विदेशों से भी कई शख्सियतें शामिल हुई थीं और इसी वजह से ही आकाश और श्लोका की शादी कई महीनों तक सुर्खियों में रही। वैसे ये शादी अपने शाहीपन को लेकर तो सुर्खियों में रही, इसके अलावा अंबानी परिवार की बहु बनी श्लोका मेहता को लेकर भी ये शादी खूब चर्चा में रही।

दरअसल इस शादी में श्लोका मेहता पर सबकी नजरें इसलिए बनी हुई थीं क्योंकि वो देश के सबसे अमीर परिवार (अंबानी परिवार) की बहु बनने जा रही थीं। खैर, आज हम इस आर्टिकल में आपको श्लोका मेहता के संगीत कार्यक्रम में पहने लहंगे के बारे में आपको कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं, आखिर क्या है खास…

इस वजह से खास था श्लोका मेहता का लहंगा…

बता दें कि श्लोका मेहता ने शादी के संगीत सेरेमनी में पिंक कलर का लहंगा कैरी किया था, जिसमें वो कमाल की खूबसूरत लग रही थीं। बताया जाता है कि इस लहंगे में एक बड़ी खासियत थी, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस लहंगे की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि इसमें श्लोका ने अपने और आकाश की पूरी प्रेम कहानी बयां की थी।

जी हां, संगीत सेरेमनी में पहने इस लहंगे में श्लोका और आकाश की पहली मुलाकात से लेकर प्रपोज करने और सगाई तक की सभी जानकारी थी। इतना ही नहीं श्लोका मेहता ने अपने इस लहंगे में सास-ससुर यानी नीता और मुकेश का नाम भी लिखवाया था। खैर, श्लोका इसमें किसी हूर की परी से कम नहीं लग रही थीं और उन्होंने अपनी खूबसूरती से पूरी महफिल ही लूट ली थी।

बताया जाता है कि अंबानी  परिवार की बहु यानी श्लोका के इस लहंगे को बनाने में कारीगरों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। ये लहंगा पूरी तरह से हाथ से तैयार किया था, जिसमें जड़ाऊ एम्ब्रोइडरी की गई थी। इसमें क्रिस्टल और ग्लास बीड्स का भी इस्तेमाल किया गया था और काफी मेहनत से यह तैयार हुआ था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लहंगे का नाम भी दिया गया था। जी हां, श्लोका के इस लहंगे का नाम लव स्टोरी लहंगा था। ऐसा इसलिए क्योंकि इस लहंगे में श्लोका और  आकाश की पूरी लव स्टोरी समाई थी, इसलिए इसे लव स्टोरी लहंगा कहा गया था।

Back to top button