समाचार

मां गई थी पार्लर, पिता गए थे ड्यूटी, 12 साल की बेटी को अकेला देख घर में घुसा पड़ोसी और..

इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस जमाने में बच्चे न जाने किस दिशा में जा रहे हैं। खेलने कूदने और पढ़ाई लिखाई की उम्र में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड बना रहे हैं। कुछ लड़के तो कम उम्र से ही लड़कियों को गलत नजरों से देखने लगते हैं। अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली के इज्जतनगर इलाके की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां आठवी क्लास में पढ़ने वाले छात्र पर आरोप है कि उसने सातवी कक्षा में पढ़ने वाली अपनी दोस्त से बलात्कार का प्रयास किया है।

दरअसल इज्जतनगर में रहने वाले लड़का लड़की की पिछले डेढ़ साल से दोस्ती है। इन दोनों का घर आमने सामने ही है। बीते मंगलवार 12 वर्षीय लड़की की मां पार्लर और पापा ड्यूटी पर चले गए। इसके बाद लड़की घर में अकेली थी। फिर उसका कक्षा 8 में पढ़ने वाला दोस्त घर आ गया। कुछ देर बाद लड़की की मां पार्लर से घर वापस आई। घर का दरवाजा खोलते ही उसने जो नजारा देखा वह देख उसकी चीख निकल पड़ी।

दरअसल लड़की की मां ने अपनी बेटी और पड़ोसी लड़के को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। मां को अचानक घर में देख लड़का वहां से फरार हो गया। वहीं लड़की की मां तुरंत इज्जतनगर थाने गई और लड़के के ऊपर बेटी से रेप का प्रयास करने का आरोप लगा दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लड़की की मां ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने लड़के को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो लड़के के घर के तीन सदस्य भी वहां तुरंत आ गए। उन्होंने लड़की की मां को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद ही पीड़िता की मां अपनी बेटी के साथ इज्जतनगर थाने पहुंची और लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कारवाई। अब पुलिस इस मामले की सच्चाई पता लगाने का प्रयास कर रही है।

वैसे आपके हिसाब से इस मामले की सच्चाई क्या होगी? क्या लड़का सच में लड़की का बलात्कार कर रहा था या फिर ये प्रेम प्रसंग का मामला है? अपने जवाब हमे कमेंट सेक्शन में जरूर दें। वैसे यह मामला कोई भी हो लेकिन एक बात तो तय है कि आजकल के बच्चे कुछ ज्यादा ही बिगड़ गए हैं। ऐसे में यह माता पिता की ड्यूटी होती है कि वे बकपन से ही बच्चों को सही शिक्षा दें। उनके बच्चे कहां जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं, ऑनलाइन क्या देख रहे हैं, उनकी संगत कैसी है इन सभी चीजों पर ध्यान दें।

Back to top button