समाचार

कलयुगी मां ने पैसों के लिए बेचा 13 साल की बेटी का जिस्म, 15 दिन में दो बार कर दिया सौदा

एक मां को दुनिया में सबसे ज्यादा मोह अपनी संतान से होता है। उसका बच्चा उसके लिए जिगर का टुकड़ा होता है। वह उसके ऊपर थोड़ी सी आंच आती भी नहीं देख सकती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कलयुगी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपनी ही सगी बेटी का जिस्म का सौदा कर दिया। उसने इसके बदले खरीददार से लाखों रुपए लिए।

पीड़ित बच्ची की उम्र महज 13 साल है। उसके जिस्म की खरीदी के दौरान उसके साथ कई बार रेप और मारपीट जैसी घटनाएं हुई। इस जालिम मां ने उसकी बेटी को 15 दिन में दो बार बेच दिया। लड़की के साथ हुए इन जुल्मों को विराम तब लगा जब पीड़िता पुलिस को लावारिस हालत में मिली। उसने पुलिस को अपनी दुखभरी दास्तान सुनाई।इसके बाद पुलिस ने मानव तस्करी के अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर डाला। साथ ही आकोरी मां सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

पीड़ित लड़की बिहार की रहने वाली है। 7 दिसंबर को उसे चांवलखेडी थाना छबडा निवासी बनवारी को बेच चाचा संजय, मौसा आलोक और मौसी रेशमा ने एक लाख रुपए ले लिए। लड़की यहां नहीं रहना चाहती थी। ऐसे में इसकी खबर लड़की के परिजन को की गई जो उसे चांवलखेडी से छीपाबड़ौद निवासी दलाल गीता सिंह के पास ले आए।

यहां लड़की की मां, अंकल, मौसा, मौसी और दलाल गीता सिंह ने उसे दोबारा 24 दिसंबर को छीपाबडौद निवासी मुकेश को 01 लाख 21 हजार रुपए में बेच उसकी शादी करवा दी। लड़की दूसरे पति मुकेश के साथ भी रहना पसंद नहीं करती थी। वह उसे डराता, धमकाता और मारपीट करता था। यहां से वह फिर छीपाबड़ौद में गीता सिंह के पास आ गई। गीता ने उसे वापस जबरदस्ती मुकेश के पास भेज दिया।

इसके बाद लड़की फिर वहां से भाग रात में छीपाबड़ौद कस्बा आ गई। यहइन 12 जनवरी को पुलिस को लड़की मिली और इस गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने खरीद-फरोख्त और रेप, पॉक्सो एक्ट बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पीडिता की मां सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह पूरा मामला बहुत ही दुखद है। बच्ची का कहना है कि ऐसी मां होने से अच्छा है कि वह मुझे पैदा होते ही मार देती। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही यदि आप अपने आसपास इस तरह की घटना होते हुए देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। वहीं पैसे देकर शादी के लिए लड़की खरीदने वालों को भी बाज आना चाहिए। बिना लड़की की मर्जी के कभी शादी नहीं करना चाहिए।

Back to top button