समाचार

10वीं पास लड़के ने 50 से अधिक अमीर लड़कियों को बनाया उल्लू, इस ट्रिक से एंठें पैसे, संबंध भी बनाए

आज हम आपको 10वीं पास एक ऐसे लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जो अब तक 50 से अधिक अमीर लड़कियों से शारीरिक संबंध बना चुका है। इतना ही नहीं उसने इन लड़कियों से लाखों रुपए एंठे। अहमदाबाद से लेकर इंदौर, ग्वालियर, गोवा, सूरत, दिल्ली, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और अन्य कई प्रदेशों की लड़कियों को इसने अपने जाल में फँसाया है। हैरत की बात तो ये थी कि ये लड़कियों को पटाने के लिए ऐसी ट्रिक इस्तेमाल करता था कि जो लड़की इसके पास आ जाती वह दूर होने का नाम नहीं लेती थी।

दरअसल संदीप शंभूनाथ मिश्रा नाम के इस शख्स ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर अलग-अलग नाम से कई आईडी बना रखी थी। यहां वह खुद को गूगल कंपनी का एचआर मैनेजर बताता था। इतना ही नहीं उसने अपनी सैलरी भी 40 लाख बताई। यह युवक खुद को  IIMA का स्टूडेंट बताता था। कहने को तो ये महज 10वीं पास है लेकिन इसने ऑनलाइन कंप्यूटर और आईटी की काफी जानकारी हासिल कर रखी थी।

ये शख्स फर्राटेदार अंग्रेजी के साथ और भी कई भाषाएं बोल लेता था। शख्स की इन सभी खूबियों से लड़की इंप्रेस हो जाती थी और उसकी सच्चाई पता नहीं कर पाती थी। शख्स का बातचीत का अंदाज भी बड़ा आकर्षक था। वह किराए पर लग्जरी कारें लेता था और लड़कियों को उसमें घूमता था। हद तो तब हो गई जब वह इन लड़कियों को 5 सितारा होटल ले जाकर इनसे शारीरिक संबंध बनाता था।

ये लड़कियों से शादी का वादा करता था। इसने अपने नकली मम्मी पापा की तस्वीर भी लड़कियों को दिखाई। कई बार तो खुद ही पापा बन उनसे बातचीत कर लेता था। जब लड़की इसके प्यार में पागल हो जाती तो ये उनसे किसी बहाने से लाखों रुपए उधार ले लेता और फिर गयाब हो जाता था। जब लड़की उसे फोन लगाती तो वह स्विच ऑफ आता। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

फिर जब एक लड़की ने हिम्मत कर पुलिस (साइबर क्राइम) में शिकायत दर्ज कारवाई तो इसका भांडा फूट गया।

पुलिस को बंदे के पास से 30 सिम कार्ड और 5-6 मोबाईल फोन मिले। साथ ही कई नाकी आईडी भी मिली जिसे युवक ने खुद कंप्यूटर से बनाया था। ये अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसी गूगल एचआर मैनेजर वाली नकली आईडी गले में लटकाए फोटो डालता था। इस तरह लड़कियों को इस पर शक नहीं होता था।

इसलिए यदि आप भी ऑनलाइन शादी का रिश्ता खोज रहे हैं तो पहले बंदे का पूरा बैकग्राउन्ड अच्छे से चेक कर लें और फिर ही कोई फैसला लें।

Back to top button