समाचार

पति ने किया दो पत्नियों का बंटवारा, बोला- 3-3 दिन तुम दोनों के साथ रहूंगा, एक दिन मेरा वीकली ऑफ

कहते हैं एक म्यान में दो तलवारे नहीं रह सकती है। बीवियों के मामले में भी ये कहावत सटीक बैठती है। एक घर में एक ही पति की दो बीवियां नहीं रह सकती है। अजी एक घर छोड़िए यदि पति ने पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी कर ली, और दोनों अलग अलग रह रही हैं, तो भी इन दोनों पत्नियों का पति से झगड़ा होना लाजमी है। इसकी वजह ये है कि कोई भी बीवी अपने पति को किसी गैर-महिला संग शेयर करना पसंद नहीं करेगी।

हालांकि झारखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति ने अपनी दोनों पत्नियों का बड़े अनोखे अंदाज में बंटवारा कर दिया। उसने पत्नियों को सप्ताह के तीन तीन दिन दे दिए। वहीं बचा हुआ एक दिन अपने लिए वीक ऑफ के रूप में रखा। आसान शब्दों में कहे तो पति हफ्ते में पहले तीन दिन अपनी पहली पत्नी के साथ जबकि बाकी के तीन दिन अपनी दूसरी पत्नी के साथ बिताएगा। वहीं सप्ताह का अंतिम दिन वह छुट्टी के रूप में अपने हिसाब से इस्तेमाल करेगा।

यह अनोखी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वैसे तो इस खबर की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर हम आपको इसे बता रहे हैं। सूत्रों की माने तो ये मामला झारखंड के एक इलाके में रहने वाले राजेश नाम के शख्स से जुड़ा है। राजेश ने अपनी पहली बीवी की जानकारी के बिना दूसरी शादी कर ली थी। जब पहली पत्नी को इसका पता चला तो वह आए दिन राजेश से झगड़ा करने लगी।

आलम ये था कि वह हर दूसरे दिन थाने अपने पति की शिकायत करने पहुंच जाती थी। ऐसे में झारखंड पुलिस को बीते शनिवार पति पत्नी के निजी मामले में दखल देना पड़ा। उन्होंने राजेश को स्टेशन बुलाया और दोनों पत्नियों को लेकर एक एग्रीमेंट तैयार करवाया। इस एग्रीमेंट में तय किया गया कि राजेश सप्ताह में तीन तीन दिन दोनों पत्नियों के साथ रहेगा। वहीं सप्ताह का एक दिन उसे छुट्टी के रूप में दिया जाएगा।

इस अनोखे एग्रीमेंट को दोनों पत्नियों और पति ने स्वीकार किया। अब इस नए फैसले से तीनों ही पक्ष खुश हैं। उधर सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को सुन हैरान है। किसी ने इसकी आलोचना की तो कोई अपनी किस्मत को कौसने लगा कि काश मेरी भी दो बीवियां होती और मैं ऐसा कुछ एडजस्टमेंट कर पाता।

Back to top button