दिलचस्प

अंबानी ग्रुप के कई बिजनेस संभालती हैं नीता अंबानी, ऐसे बिठाती हैं घर और कारोबार में तालमेल

भारत ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे पॉवरफुल बिजनेसवुमन की लिस्ट में टॉप पर शुमार नीता अंबानी का नाम आज बच्चा बच्चा जानता है। नीता देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। खैर, नीता का खुद अपना भी बिजनेस है और वो पॉपुलैरिटी के मामले में भी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है।

नीता अंबानी आज भले ही एक सफल और पॉपुलर बिजनेसवुमैन हैं, मगर वो मुकेश अंबानी से शादी और इतनी अमीरी से पहले एक बेहद साधारण लाइफ स्टाइल फॉलो करती थीं। इतना ही नहीं नीता का फैमिली बैकग्राउंट भी काफी सिंपल था। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में ये बताने वाले हैं कि नीता अंबानी से जुड़े कुछ ऐसे ही अनसुने किस्सों के बारे में।

ये हैं नीता अंबानी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…

एशिया की सबसे अमीर बिजनेसवुमन बन चुकीं नीता का का जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई में रवीन्द्रभाई दलाल और पूर्णिमा दलाल के घर में हुआ था। एक साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद नीता का बचपन भी बेहद सिंपल तरीके से गुजरा।

नीता का झुकाव बचपन से ही भरतनाट्यम में था और उन्होंने महज 5 साल की उम्र से ही भारतनाट्यम सीखने का फैसला कर लिया था। उन्होंने कई स्टेज शो में हिस्सा लिया और लगातार अपने प्रतिभा का परिचय देती रहीं।

नीता ने स्कूली शिक्षा के बाद नरसी मोन्जी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम शुरू किया। बता दें कि नीता आज भी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों का क्लास लेती हैं। बताया जाता है कि नीता को स्कूल में बच्चों के साथ वक्त गुजारना काफी पसंद है।

बहरहाल, जब नीता की शादी मुकेश संग हुई तो वो महज 21 साल की थीं। बता दें कि 8 मार्च 1985 को मुकेश और नीता दोनों शादी के बंधन में बंधे यानी अब दोनों की शादी को 35 वर्ष से भी अधिक हो चुके हैं। खैर नीता और मुकेश की उम्र में 7 साल का बड़ा फासला है। जी हां, एक तरफ जहां नीता 57 वर्षीय होने के बावजूद आज भी काफी फिट हैं तो वहीं मुकेश अंबानी अब 64 वर्ष के हो चुके हैं।

नीता के फिट रहने का राज उनकी व्यस्त दिनचर्या है। व्यस्त रहो और मस्त रहो वाली कहावत नीता अंबानी पर बिल्कुल फिट बैठती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीता आज भी हर रोज व्यायाम करने के लिए समय निकालती हैं। इसके अलावा उन्हें तैराकी और शास्त्रीय नृत्य करना भी काफी पसंद है।

लग्जरी और ग्लैमरस लाइफ स्टाइल फॉलो करने वाली नीता अंबानी बेहद धार्मिक हैं। भगवान कृष्ण और गणपति बप्पा में उनकी अपार आस्था है। यही वजह है कि मुकेश और नीता अंबानी अपने घर में हर साल गणपति उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीता और मुकेश के तीन बच्चे हैं। जिसमें 2 बेटे अनंत और आकाश, वहीं एक बेटी ईशा है। आकाश और ईशा अपने पिता के साथ व्यापार और कारोबार से जुड़े हैं। वहीं अनंत, अपनी मां के साथ आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस का काम देखते हैं।

नीता अंबानी सही मायनों में उन महिलाओं के लिए रोल मॉडल हैं, जो बिजनेस के साथ साथ परिवार का भी पूरा काम देखती हैं। बता दें कि नीता ने अपने सहयोगी और परोपकारी कार्यों के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Back to top button