समाचार

चोरी-छिपे रंगरलियां मना रहे थे देवर-भाभी, भांजे ने देख लिया तो कर दिया काण्ड

लव अफेयर बहुत ही बुरी चीज होती है। खासकर यदि ये आपसी रिश्तेदारी में ही हो जाए तो समाज में बदनामी का डर और भी बढ़ जता है। इसलिए अपने लव अफेयर को छिपाने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। अब झारखंड के गोड्डा जिले के बेलबड्डा इलाके की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां 10 साल के मासूम ने अपनी मामी और चचेरे मामा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद इस प्रेमी जोड़े ने मासूम के साथ जो किया वह बेहद खौफनाक था।

दरअसल गोड्डा जिले के बेलबड्डा इलाके में रहने वाली एक भाभी का अपने चचेरे देवर से अफेयर चल रहा था। दोनों आए दिन रंगरेलिया मनाते थे। इसी बीच उनका 10 साल का भांजा अपनी नानि के यहां छुट्टियां बिताने आया हुआ था। उसने गलती से अपनी मामी और चचेरे मामा को संबंध बनाते हुए देख लिया। यह देख भाभी और चचेरा देवर भी आपस में डर गए। उन्हें लगा कि ये बच्चा कल को घरवालों को सच्चाई न बता दें।

ऐसे में कलयुगी मामी ने बच्चे को बहला फुसला कर कमरे में अंदर बुलाया और फिर चचेरे देवेर के साथ मिलकर उसका गला घोंट मार दिया। बाद में दोनों ने बच्चे की लाश कुएं में फेंक दी। जब बच्चा अचानक घर से गायब हुआ तो परिजन घबरा गए। उन्होंने इसकी रिपोर्ट पुलिस में की। पुलिस ने घर में सबसे पूछताछ की। इस दौरान उन्हें महिला (भाभी) की बातों से शक हुआ। ऐसे में उन्होंने महिला को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो उसने सबकुछ उगल दिया।

इस प्रेमी जोड़े ने अपना जुर्म कबुल कर लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि हमे अपने लव अफेयर के खुल जाने का डर था इसलिए मासूम की हत्या कर दी। जब बच्चे के परिजनों को इस सच्चाई के बारे में पता लगा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके बच्चे की मौत की वजह भाभी और चचेरे देवर का लव अफेयर है।

यह बहुत ही शर्मनाक है कि प्रेमी जोड़े ने अपने अफेयर के चक्कर में एक मासूम की जान ले ली। उन दोनों के प्यार की सजा एक 10 साल के बच्चे को मिली। वैसे इस पूरे मामले में आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। इस तरह की घटना होने पर उसे कैसे हैन्डल किया जाना चाहिए? हमे आपके जवाबों की प्रतीक्षा रहेगी। साथ ही ये न्यूज ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर कर दें।

Back to top button