अध्यात्म

मां लक्ष्मी के आगमन समान होता है हाथी का सपने में दिखना, जाने बाकी जानवरों के दिखने का मतलब

रात को आँख लगते ही कई लोगों को सपने आना शुरू हो जाते हैं। इन सपनों में हमे कई अलग अलग तरह की चीजें दिखाई देती है। कई बार ऐसा भी होता है कि सपने में कोई जीव जन्तु दिखाई दे जाते हैं। ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा है कि सपने में इन जीव जंतुओं के आने का क्या मतलब होता है? आईए जानते हैं।

चींटी: सपने में चींटियों का दिखना आपके कार्यक्षेत्र और नौकरी से संबंधित बातों के संकेत देता है। मसलन यदि चींटियां झुंड में उनके प्राकृतिक वातावरण में दिखाई दे तो इसका मतलब है आपको नौकरी में लाभ होने वाला है। यदि आप जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं तो ये अच्छा आइडिया है। वहीं यदि चींटी सपने में आपके ऊपर ही चढ़ जाए तो ये बुरा संकेत है। इसका मतलब है आपको अपनी वर्तमान नौकरी में कई सारी परेशनियाँ आने वाली है।

मधुमक्खियां: सपने में मधुमक्खियों को देखना भाग्य का प्रतीक होता है। यदि आप सपने में अपने चारों तरफ भिनभिनाती मधुमक्खियां देखें तो समझ जाइए कि आपको जल्द कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली है। हालांकि यदि आपको सपने में मरी हुई मधुमक्खी दिखे तो ये अशुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है आपको कोई धोखा दे सकता है, ऐसी स्थिति में अपने आसपास वालों पर भरोसा न करें।

हाथी: सपने में हाथी का दिखना धन आगमन की निशानी को दर्शाता है। दरअसल हाथी को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। आप ने मां लक्ष्मी की तस्वीर के साथ भी कई बार हाथी देखा होगा। इसलिए सपने में हाथी या उसकी सूंड का दिखना पैसों में वृद्धि की ओर इशारा करता है।

घोड़ा: सपने में घोड़े का दिखना भी शुभ होता है। इससे आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आपके सपने में यदि घोड़ा दौड़ रहा है तो आपकी तरक्की होने वाली है। वहीं घोड़े की नाल को सपने में देखने का मतलब है अचानक से धन की प्राप्ति होगी। यदि आप सपने में खुद को घुड़सवारी करता देख ले तो इसका अर्थ है आपके सोशल स्टेटस और बैंक बैलन्स में वृद्धि होगी।

मोर: सपने में मोर का दिखना अच्छे भाग्य की निशानी होता है। यदि सपने में दिखने वाला मोर नाच रहा हो तो इसका मतलब है आपके घर खुशियों की लहर आने वाली है। आपको हर काम में सफलता मिलने वाली है। वहीं मारे हुए या घायल मोर को देखना दुर्भाग्यपूर्ण माना जाता है। इसका मतलब है आपका ओवर कॉन्फिडेंस आपकी बर्बादी का कारण बन सकता है।

Back to top button