बॉलीवुड

जल्दी दुल्हन बनेंगी नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय, इस लड़के के संग ले सकती हैं 7 फेरे

टेलीविजन  इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाली मौनी रॉय अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की भी जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। अभी तक के करियर में उन्होंने कई हिट सीरियल और फिल्मे की हैं, जिसकी वजह से फैंस उनके दीवाने हैं।

मौनी रॉय अपने काम के अलावा अपनी खूबसूरती की वजह से भी युवाओं के दिलों पर राज करती हैं। सीरियल नागिन से उन्होंने घर घर में अपनी पहचान बनाई और अब बॉलीवुड में एंट्री मार चुकी हैं। बता दें कि मौनी रॉय दिखने में इतनी ज्यादा खूबसूरत हैं कि बड़े बड़े अभिनेता भी उन पर दिल हार चुके हैं।

एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर उनकी चर्चा हो रही है, लेकिन इस बार वे अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। माना जा रहा है कि मौनी रॉय बहुत ही जल्द हजारों लड़कों का दिल तोड़कर शादी करने वाली हैं। चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…

क्या जल्द शादी करेंगी मौनी रॉय ?

खबरों की मानें तो अभिनेत्री मौनी रॉय बहुत ही जल्द अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार से शादी कर सकती हैं। दरअसल, दोनों एक दूसरे को पिछले दो सालों से डेट कर रहे हैं। हालांकि, मौनी रॉय ने सूरज संग अपने रिश्ते को मीडिया के सामने कभी कबूल नहीं किया है, लेकिन अब शादी की खबरें वायरल हो रही हैं।

लॉकडाउन के समय मौनी रॉय अपनी दीदी और जीजू के घर दुबई में थी। जिस दौरान उन्होंने सूरज संग भी क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। दावा किया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच प्यार गहरा हुआ और बात शादी तक पहुंच गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूरज नाम्बियार दुबई के रहने वाले हैं, जो पेशे से एक बैंकर हैं।

साल 2019 में मौनी रॉय और सूरज के अफेयर की खबरें पहली बार सामने आई थी। उस दौरान मौनी रॉय की क्लोज फ्रेंड ने दोनों की तस्वीर पोस्ट कर दी थी, जिसके बाद अटकलों का बाजार गरम हो गया था। हालांकि, बाद में फोटोज डिलीट की गई और मौनी रॉय ने भी इस मसले पर चुप्पी साध ली थी।

क्या इस वजह से मौनी रॉय ने लिया शादी करने का फैसला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है, जो अब प्यार में तब्दील हो चुकी है। इसके अलावा, दोनों की फैमिली भी एक दूसरे को अच्छे से जानती हैं। इतना ही नहीं, मौनी रॉय को कई दफा सूरज की फैमली के साथ भी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है।

कहा जा रहा है कि उपरोक्त कारणों की वजह से मौनी रॉय ने सूरज नाम्बियार से शादी करने का फैसला लिया। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस इस खबर को सुनकर बहुत खुश हो गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौनी रॉय ने सूरज संग अपनी तस्वीर को पोस्ट कर रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है, लेकिन शादी की खबर पर चुप्पी साध रखी है। ऐसे में, देखने वाली बात होगी कि अब शादी की ऑफिशियली खबर आती है।

गौरतलब है कि मौनी रॉय अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ पर कमेंट करने से बचती हैं। यही वजह है कि अभी तक उन्होंने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है। तो वहीं दूसरी तरफ फैंस को अब उनकी शादी की डेट का बेसब्री से इंतजार है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र है, जिसमें वे एक नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर मौनी रॉय बहुत ही उत्सुक हैं। बता दें कि यह फ़िल्म मल्टीस्टारर है, जिसमें आलिया और रणबीर भी नजर आएंगे। इन सबके अलावा मौनी रॉय को टीवी की नागिन के नाम से भी जाना जाता है।

Back to top button