बॉलीवुड

दिव्यांका त्रिपाठी ने इस अंदाज में मनाई पति संग सालगिरह, देखें दोनों का रोमांटिक अंदाज

किसी भी कपल के लिए उसकी सगाई और शादी की सालगिरह बेहद खास होती है। वह हर साल इसे अच्छे से सेलिब्रेट करता है। खासकर सेलिब्रिटीज़ लोग तो इसे एक लेवल और ऊपर ले जाते हैं। फिर आज के सोशल मीडिया के जमाने में सालगिरह के मौके पर अपने पार्टनर के साथ तस्वीर और एक इमोशनल पोस्ट लिखना भी कॉमन हो गया है। अब ऐसा ही कुछ टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी किया।

36 वर्षीय एक्ट्रेस ने साल 2016 में टीवी एक्टर विवेक दहिया से शादी की थी। बीते शुक्रवार यानि 15 जनवरी को उनकी सगाई की सालगिरह थी। इस मौके पर पति पति ने खूब इन्जॉय किया। दिव्यांका ने अपने सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां भी इंस्टाग्राम पर साझा की।

दिव्यांका द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में वे अपने पति विवेक के साथ कैन्डल लाइट डिनर इन्जॉय करती दिखाई दी। इस फोटो के साथ उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी कैप्शन में लिखा।

वे लिखती हैं – लाइफ हमे सरप्राइज देती है.. लेकिन हमे थोड़ा समय निकालकर जिंदगी को भी सरप्राइज देना चाहिए। देखो विवेक, आज हम कहां है.. अपनी छोटी सी जादुई दुनिया में.. इस फैसले के लिए शुक्रिया।

वे आगे लिखती हैं – हमारी सगाई की सालगिरह पर चीयर्स विवेक दहिया। उन लोगों को भी चीयर्स जो अपनी किसी भी मायने में अपनी लाइफ को चेंज करने की योजना बना रहे हैं। जिंदगी एक जुआ है और यदि आपको खुद पर विश्वास है तो गहरी सांस लें और अपने फैसले ले लो #15thJanuary #DivekEngagementAnniversar।


दिव्यांका की इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे अभी तक डेढ़ लाख से अधिक लोगों लाइक कर दिया है। वहीं कमेंट में बहुत से लोग कमेंट कर दोनों को सगाई की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी बहुत लुभा रही है।


काम की बात करें तो दिव्यांका फिलहाल ‘क्राइम पेट्रोल सर्तक : वुमेन अगेनस्ट क्राइम’ टीवी शो में एंकरिंग कर रही है।यह शो बाल शोषण, दुष्कर्म, छेड़खानी, हत्या जैसी घटनाओं पर बेस्ड एक विशेष सीरीज है। इस शो की कुछ झलकियां आप यहाँ देख सकते हैं।


बताते चलें कि इसके पहले हम उन्हें ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ जैसे वेब शो में भी देख चुके हैं। वैसे आप लोगों को दिव्यांका और विवेक की जोड़ी कैसी लगती है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button