बॉलीवुड

चांद सी खूबसूरत है खेसारी लाल यादव की बीवी, पति के संघर्ष के दिनों में बेचती थी लिट्टी चोखा

खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) भोजपुरी फिल्मों (bhojpuri films) के सुपरस्टार हैं। वे बिग बॉस 13 में भी नजर आए थे। इस शो में भले वे लंबी पारी न खेल सके हो लेकिन भिजपुरी फिल्मों में वे बहुत लंबे समय से टीके हुए हैं। इस इंडस्ट्री में खेसारी की बहुत डिमांड रहती है। वे अक्सर अपनी फिल्मों या उसके गानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं।

इन दिनों खेसारी का एक बस वाले के साथ बदतमीजी करते हुए वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। हालांकि अभी ये क्लियर नहीं है कि ये उनकी किसी आगामी फिल्म या गाने से जूड़ा है या नहीं। खैर खेसारी की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो आप सभी बहुत जानते हैं। आज हम आपको उनकी प्यारी बीवी चंदा देवी से मिलाने जा रहे हैं।

खेसारी की बीवी चन्दा देवी दिखने में बहुत सुंदर है। उनकी तुलना किइस भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस से की जा सकती है। खेसारी अपनी बीवी को बहुत प्यार करते हैं। वे पत्नी को अपना लक्की चार्म मानते हैं। दरअसल खेसारी ने फिल्मों में आने से पहले साल 2006 में चन्दा देवी से शादी रचाई थी। इस शादी के बाद ही उनका करियर निकल पड़ा था। ऐसे में वे इस बात के लिए अपनी पत्नी को भाग्यशाली मानते हैं।

 

खेसारी की बीवी मीडिया की लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती है। उनका पति आज लाखों रुपए कमाता है लेकिन फिर भी उनका रहन सहन और सोच एक सिम्पल मिडिल क्लास महिला वाली है। वे जमीन से जुड़ी महिला है। दरअसल खेसारी और उनकी बीवी दोनों ने गरीबी का मुंह देखा है। खेसारी तो इतने गरीब थे कि उनके पास शादी तक के पैसे नहीं थे। उनके ससुर ने अपनी एक भैस बेच उनकी शादी कारवाई थी।

 

खेसारी को साल 2011 में अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के लिए 11 हजार रुपए मिले थे। इसके बाद उन्होंने मेहनत की और इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया। आज वे एक फिल्म का 40 लाख रुपए लेते हैं। यहां तक पहुँचने के लिए खेसारी ने बहुत संघर्ष भी किया है।

करियर के शुरुआत में वे दिल्ली रहते थे और काम नहीं मिलता था तो पत्नी के साथ लिट्टी चोखा की दुकान चलाते थे।

फिल्म के अलावा खेसारी विज्ञापन और स्टेज शो से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। एक जमाने में उनके पास एक साइकिल तक नहीं थी लेकिन अब कई महंगी गाड़ियां है।

पटना में उनका एक शानदार घर भी है। इसमें वे अपनी पत्नी चन्दा और दो बच्चों ऋषभ यादव और कृति यादव के साथ रहते हैं।

Back to top button