बॉलीवुड

सोनम और आनंद आहूजा हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल्स, कमाई में देते हैं सबको मात

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अक्सर अपने बेहतरीन फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी एक एक तस्वीर पर लाखों की संख्या में लाइक्स और कमेंट मिलते हैं। खैर, सोनम कपूर ने बॉलीवुड से बाहर बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई है। बता दें कि आनंद का बिजनेस की दुनिया में एक बड़ा नाम है।

आनंद आहूजा की बात करें तो उनकी सालाना कमाई 450 मिलियन यूएस डॉलर है, इसे अगर भारतीय रुपयों में बदलें तो ये 300 करोड़ रुपए होगा। लिहाजा आनंद और सोनम बॉलीवुड की सबसे अमीर कपल की लिस्ट में शुमार है। इस कपल की कमाई को अगर जोड़ दें तो दोनों की सलाना कमाई 3085 करोड़ रूपए है। लिहाजा ये इंडस्ट्री के एक बेहद कामयाब और सबसे अमीर जोड़ी हैं।

सोनम-आनंद ने बताई शादी करने की असली वजह…

आपको बता दें कि साल 2018 में सोनम और आनंद ने सात फेरे लिए थे। शादी के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दोनों ने कहा था कि ये शादी महज परिवार वालों के कारण हुई है। जबकि हम एक दूसरे को शादी से पहले भी काफी करीब से जानते थे और डेट कर रहे थे। परिवार वालों और दोस्तों की खुशी के लिए हमने एक दूसरे से शादी की।

सोनम और आनंद ने कहा था कि हम दोनों का रिश्ता शादी से पहले ही इतना मजबूत था कि शादी का नाम मिले या न मिले हमें कोई फर्क नहीं पड़ता था। साथ ही ये भी कहा कि हमारा रिश्ता शादी से पहले जो था, वो शादी के बाद भी कायम है। हम दोनों के रिश्ते में दिनों दिन प्यार घुलता गया और हम एक दूसरे के साथ हमेशा मजबूती के साथ खड़े रहेंगे।

सोनम कपूर-आनंद आहूजा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आनंद और सोनम एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाते हैं। दोनों अपने अपने करियर में काफी व्यस्त रहते हैं और यही वजह है कि वो एक दूसरे के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड नहीं कर पाते। खैर, इस बारे में सोनम कपूर का मानना है कि ज्यादा टाइम स्पेंड न कर पाने के बावजूद  रिश्ते में कभी कोई बदलाव नहीं आता है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

अपने इसी इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा था कि आनंद का मुंबई में अक्सर काम रहता है और वो अपना ज्यादातर समय मुंबई में ही गुजारते हैं। वहीं मैं दिल्ली और लंदन में ज्यादा रहती हूं, इस वजह से हम अपने काम के समय में ज्यादा टाइम स्पेंड नहीं कर पाते।

सोनम कपूर

सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म सांवरिया से की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप रही मगर सोनम ने हिम्मत नहीं हारी और वो लगातार आगे बढ़ती रहीं।

सोनम कपूर

सोनम ने सांवरिया के बाद दिल्ली-6, आई हेट लव स्टोरी, मौसम, भाग मिल्खा भाग, रांझणा, नीरजा, पैडमैन और वीरे दी वेडिंग जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। सोनम को आखिरी बार फिल्म जोया फैक्टर में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया।

Back to top button