विशेष

बड़ी धार्मिक हैं मुकेश अंबानी की पत्नी नीता, भगवान के नाम से होती है दिन की शुरूआत

अंबानी परिवार की बड़ी बहु नीता अंबानी एक सफल बिजनेसवुमेन होने के साथ साथ काफी ग्लैमरस भी हैं और यही वजह है कि वो अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। खैर, नीता अंबानी एक बिजनेसवुमेन तो जरूर हैं, मगर वो अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को भी बेहद अच्छे से संभालती हैं।

बता दें कि मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने पहचान अपने दम पर बनाई है। ऐसे में उनके बारे में हर कोई ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करता है।

57 वर्षीय नीता का जलवा अब भी देखने लायक है और खूबसूरती के मामले में तो वो कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी मात देती हुई नजर आती हैं। बता दें कि उनका फैशन सेंस खूब पसंद किया जाता है। इसी कड़ी में वो जब भी ट्रेडिशनल पहनती हैं तो कमाल की खूबसूरत लगती हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि लग्जरी और ग्लैमरस लाइफ स्टाइल की शौकीन नीता अंबानी बेहद धार्मिक हैं। जी हां, धर्म और पूजा पाठ में उनकी काफी गहरी आस्था है। बताया जाता है कि नीता अंबानी भगवान श्री कृष्ण और गणपति बप्पा (गणेश) के अनन्य भक्त हैं।

अंबानी परिवार भगवान श्रीनाथजी में रखते हैं आस्था

बता दें कि न सिर्फ नीता अंबानी बल्कि पूरा अंबानी परिवार ही श्रीनाथजी में काफी गहरी आस्था रखता है। श्रीनाथजी, श्रीकृष्ण के ही बाल रूप हैं और उनका मंदिर राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित है। बहरहाल, कोई भी शुभ कार्य करने से पहले नीता और मुकेश पहले राजस्थान के नाथद्वार में स्थित श्रीनाथजी के मंदिर जरूर जाते हैं।

आकाश अनंत और ईशा की जब शादी हुई तो नीता और मुकेश ने सबसे पहले यहीं न्यौता दिया था। इतना ही नहीं जब ईशा अंबानी के प्रीवेडिंग फंक्शन की शुरूआत नीता अंबानी ने भगवान श्रीनाथ के भजन पर नृत्य करके की थी।

लीलाधर मुरलीवाले श्रीकृष्ण की भक्ति में पूरा अंबानी परिवार हमेशा डूबा हुआ नजर आता है। अंबानी परिवार में कोई शुभ कार्य हो चाहे कोई शुभ संदेश हो, शुरूआत श्रीकृष्ण के नाम से ही होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंबानी परिवार ने अपने घर में ही श्रीकृष्ण का एक बेहद भव्य मंदिर बना रखा है।

नीता अंबानी श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त हैं। इस बात का प्रमाण उन्होंने तब दिया था, जब मुंबई इंडियंस चौथी बार विजेता बनी थी। जी हां, जब मुंबई इंडियंस 2019 में चौथी बार विजेता बनी तो नीता अंबानी आईपीएल ट्रॉफी लेकर कृष्ण के मंदिर पहुंची थीं।

गणपति भक्ति में भी नीता रहती हैं सबसे आगे 

हर साल गणेश उत्सव के मौके पर नीता और मुकेश अंबानी अपने घर में रिद्धि सिद्दि के दाता गणपति बप्पा को अपने घर में स्थापित जरूर करते हैं। इस खास मौके पर एंटीलिया में खेल और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गज भी हर साल शामिल होते हैं।

इतना ही नहीं नीता अंबानी और उनके पूरे परिवार की तिरूपति बालाजी में भी अटूट श्रद्धा है। बता दें कि मुकेश अंबानी परिवार के साथ अक्सर तिरूपति बालाजी दर्शन के लिए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश और नीता के छोटे बेटे अनंत ने एक बार तिरूपति बालाजी मंदिर सफेद रंग का दुर्लभ प्रजाति का हाथी दान किया था।

Back to top button
?>