दिलचस्प

घर से बाहर निकलने के लिए महिला ने पति को बनाया कुत्ता, पुलिस ने लगाया दो लाख जुर्माना

एक महिला ने अपने पति को कुत्ता बना दिया और उसके गले में पट्टा बांध दिया। इतना ही नहीं ये महिला पति के गले में पट्टा बांधकर उसे बाहर टहलाने भी ले गई। हैरानी की बात ये है कि इस महिला के पति ने इस चीज का विरोध नहीं किया और वो कुत्ते जैसा बर्ताव भी करने लगा। इस हरकत के लिए पति-पत्नी से भारी जुर्माना वसूला गया है। ये अजीबोगरीब मामला कनाडा के क्यूबेक प्रांत का है।

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा के क्यूबेक प्रांत में कोरोना वायरस के कारण चार हफ्तों के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। इस कर्फ्यू  के कारण रात आठ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि जरूरी चीजों के लिए लोगों को घर से बाहर जाने की अनुमति सरकार की ओर से दी गई है। इस अनुमति का ही गलत फायदा इस महिला ने उठाया।

सरकार की ओर से दी गई अनुमति के तहत, खाने के सामना, डॉक्टर के पास जाने के लिए, और पालतू डॉग्स को टहलाने के लिए लोग रात के समय घर से बाहर निकल सकते थे। बस फिर क्या था इस महिला ने घर से बाहर निकलने के लिए पति को अपना पालूत कुत्ता बना ली और उसे टहलाने के लिए घर से बाहर निकल पड़ी। पति पालूत कुत्ता लग सके, इसके लिए महिला ने उसके गले में पट्टा भी बांध दिया और उसे सड़क के किनारे टहलाने लगी। हालांकि जैसे ही पुलिसवालों की नजर इनपर पड़ी इन्हें पकड़ लिया गया।

रिपोर्ट में स्थानीय अखबार के हवाले से बताया गया है कि महिला शेरब्रूक की किंग स्ट्रीट ईस्ट पर अपने पार्टनर को घुमा रही थी। तभी पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने इनसे घर से बाहर निकलने की वजह पूछी, तो महिला ने बताया कि वो अपने कुत्ते के साथ टहल रही है। पुलिस ने इन्हें कर्फ्यू का उल्लंघन करने का दोषी पाया है और इनका जुर्माना काटा है।

पुलिस डिपार्टमेंड की इसाबेल गेंड्रोन ने बताया कि ये कपल पुलिस के साथ बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहा था। कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में महिला और उसके पार्टनर पर भारी जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन ने नोटिस के जरिए से उल्लंघन करने की जानकारी दी। दोनों पर 1200-1200 डॉलर यानी 2400 डॉलर जुर्माना लगाया गया है। यानी इनको कुल दो लाख देंने होंगे।

गौरतलब है कि कनाडा में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कर्फ्यू लगाया गया है। ताकि कोरोना को काबू में किया जा सके। लेकिन दुख की बात है कि लोग कर्फ्यू का पालन नहीं कर रहे हैं। यहां की पुलिस ने पहले हफ्ते में 750 लोगों पर जुर्माना लगाया है। ये सभी नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे थे।

Back to top button