समाचार

सुहागरात के दिन सास बोली- जा मेरे चारों बेटों को खुश कर, सबके साथ शारीरिक संबंध बना..

शादी ब्याह का रिश्ता विश्वास की नीव पर तय होता है। ऐसे में जब इसमें धोखा और दुख मिले तो इसका बर्बाद हो जाना ही बेहतर होता है। अब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाली इस 19 वर्षीय महिला की दर्दनाक कहानी को ही ले लीजिए। इस पीड़ित लड़की को ससुराल वालों ने छोटा लड़का दिखाया था लेकिन शादी बड़े लड़के से कर दी। इतना ही नहीं शादी के बाद सास ने उसे अपने चारों बेटों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

शादी के बाद दो महीनों तक यही सब चलता रहा। फिर जब सारी हदें पार हो गई तो पीडिता अपनी मां के साथ पुलिस स्टेशन आई और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कारवाई। महिला की कहानी हुई पुलिसवाले भी हैरान थे। पीड़ित दुल्हन ने पुलिस को बताया कि शादी के नाम ससुराल वालों ने धोखा किया। छोटा बेटा दिखा बड़े बेटे के गले बांध दिया। बड़ा बेटा दिनभर नशे में धूत पड़ा रहता है।

हालांकि समाज में बदनामी के डर से लड़की ने बड़े लड़के से ही शादी कर ली। लेकिन उसके होश तब उड़े जब उसकी सास ने सुहागरात वाले दिन ऑर्डर दिया कि चल जा मेरे चारों बेटों को खुश कर दें। सभी के साथ शारीरिक संबंध बना। सास की यह बात सुन दुल्हन दंग रह गई। उसने कहा कि मैं अपने पति के सिवाय किसी दूसरे के साथ संबंध नहीं बनाऊँगी। दुल्हन के मना करने पर सास ने उसके साथ मारपीट की, उसके कपड़े फाड़ दिए।

कुछ दिनों तक दुल्हन सबकुछ सहती रही। सास के कहने पर चारों भाइयों के साथ संबंध भी बानाए। लेकिन फिर जब जब सारी हदें पार होने लगी तो उसे पुलिस थाने आना पड़ा। पीड़िता के मुताबिक उसकी सास ने दहेज का भी दबाव बनाया। बोली कि तेरी मां से तीन लाख रुपए ले आ।

दुल्हन ने बताया कि मेरे पति के दो बड़े और एक छोटा भाई है। दोनों जेठों की शादी हो चुकी है। लेकिन फिर भी सास बार बार उनके कमरों में मुझे शारीरिक संबंध बनाने भेजा करती थी। पीड़िता ने अपनी सास, पति सहित 6 लोगों के खिलाफ सिहानी गेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है।

महिला की शादी 2020 में हुई थी। उसकी मां सिहानी गेट इलाके की सोसायटी में काम करती है। यहां पर गार्ड की नौकरी करने वाले एक व्यक्ति ने ही उसे बेटी के लिए रिश्ता बताया था। इसके बाद उन्होंने मुरादनगर के एक लड़के से अपनी बेटी की शादी करवा दी थी।

Back to top button