बॉलीवुड

Photos: बड़े ही अजीब लुक में सड़क पर घूमते दिखे रणवीर सिंह, लोग बोले इन्हें देख कोरोना भाग जाएगा

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहते हैं। वे अक्सट उटपटांग कपड़ों में ही नजर आते हैं। ऐसे में उनका यह अजीबोगरीब फैशन कुछ लोगों को पसंद आता है तो कुछ इसे बकवास मानते हैं। हालांकि उनके लुक को देख हर कोई इन्जॉय जरूर करता है। यहां तक कि उनकी ड्रेसिंग को लेकर सोशल मीडिया में कई मीम्स भी बन चुके हैं।

गौरतलब है कि इस समय देश में कोरोना का माहोल चल रहा है। ऐसे में हर कोई मास्क पहन ही घूमता दिखाई देता है। अब रणवीर ने भी कुछ ऐसा ही क्या लेकिन उनका मास्क और ओवरऑल आउटफिट बड़ा ही अजीब था। यह इतना अनोखा था कि फैंस ने उनके लुक को देख ये तक कमेंट कर डाला कि ‘रणवीर का यह अवतार देख कोरोना भी भाग जाएगा।’

अपने इस अजीब लेटेस्ट लुक में रणवीर ट्रैकसूट पहने नजर आए। इसके ऊपर अपनी सेफ़्टी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने काले रंग का मास्क भी पहना। यह मास्क एक डिजाइन वाला था जिसके चलते उनके लुक को अनोखा टच मिला। वहीं उन्होंने अपने चेहरे पर नीले रंग का चश्मा भी पहन हुआ था।

इस लुक में रणवीर पहचान में नहीं आ रहे थे। उन्हें इस लुक में रिकॉर्डिंग स्‍टूडियोज और फिल्‍म सेट्स पर देखा गया। उन्हें देख फैंस का मिला जुला रिएक्शन आ रहा है। कोई उनके इस लुक की तारीफ कर रहा है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है।

काम की बात करें तो रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आएंगे। फिलहाल वे इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म शेक्‍सपियर के प्ले ‘द कॉमिडी ऑफ एरर्स’ से प्रेरित बताई जा रही है। इस फिल्म में रणवीर डबल रोल करते दिखाई देंगे।

सूत्रों की माने तो फरवरी माह में रणवीर शूटिंग के लिए ऊटी जाएंगे। यहां वह एक हफ्ते तक रहने वाले हैं। इस दौरान यहां के हिल स्‍टेशन की खूबसूरत वादियों में कई सीन्स फिल्माए जाएंगे। फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी को ऊटी में शूट करना बहुत अच्छा लगता है। वे शूट के लिए अक्सर यहां आते रहते हैं।

‘सर्कस’ के अलावा रणवीर ’83’ फिल्म में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में वे महशूर क्रिकेटेर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म उन्हीं की बायोपिक है। फिल्म में उनकी पत्नी का रोल उनकी रियल लाइफ वाइफ दीपिका पादुकोण निभा रही है। वहीं वे अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ में केमियों भी करते नजर आएंगे।

Back to top button