समाचार

नर्स पर आया डॉक्टर का दिल, गुपचुप तरीके से कर लिया निकाह लेकिन आगे जो हुआ जानकर चौंक जाएंगे

क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर का दिल उसके यहां काम करने वाली नर्स पर आ गया। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई। हालांकि ये दोनों अलग-अलग समुदाय से नाता रखते हैं, इसलिए इन्हें डर था कि जब इनके समुदाय के लोगों को इस बात की जानकारी लगेगी तो खूब हंगामा हो सकता है। ऐसे में इन दोनों ने किसी को कुछ बताए बिना शादी कर ली। ये मामला हरियाणा राज्य के यमुनानगर का है।

खबर के अनुसार डॉक्टर की पुराना हमीदा में एक क्लीनिक हैं। डॉक्टर ने अपने धर्म के अनुसार लड़की से निकाह किया है। लड़की हिंदू धर्म की है और इन दोनों ने 28 दिसंबर को निकाह किया है। निकाह के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। ताकि किसी को कुछ पता न चल सके। हालांकि ये दोनों साथ में रहना चाहते थे। लेकिन समाज के डर के कारण इन्होंने अलग-अलग रहना ही उचित समझा।

निकाह करने साथ ही इन्होंने चुपके से हाईकोर्ट में प्रोटेक्शन के लिए एप्लीकेशन भी लगा दी। ताकि कोर्ट उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दे। हालांकि इसी बीच लड़की के परिवार वालों को निकाह की बात पता चल गई। जिसके कारण खूब हंगामा हुआ। इतना ही नहीं ये बात पुलिस तक पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें थाने में बुलाया। लोगों के डर से डॉक्टर और नर्स ने रात पुलिस थाने में ही काटी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इन दोनों को घर भेजने की जगह सेफ हाउस भेज दिया।

पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया है। अपने बयान में लड़की ने कहा कि वो लड़के साथ रहना चाहती है। हम बालिग हैं और हमने निकाह कर लिया है। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों को प्रोटेक्शन देते हुए सेफ हाउस भेज दिया। हमीदा चौकी इंचार्ज दौलतराम ने इस पूरे मामले पर बताया कि लड़का और लड़की दोनों शादी कर चुके हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए याचिका भी लगाई है। दोनों को सुरक्षा देकर सेफ हाउस भेज दिया गया है। लड़की के परिजनों की तरफ से किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई।

क्लीनिक की सुरक्षा बढ़ाई गई

डॉक्टर के हमीदा में स्थित क्लीनिक पर पुलिस ने नजर रखी हुई है। पुलिस व डॉक्टर को डर है कि कोई यहां पर तोड़फोड़ न कर दें। क्लीनिक पर हमला होने के डर से पुलिस यहां तैनात हैं। ये क्लीनिक पुलिस चौकी के पास ही है।

Back to top button