बॉलीवुड

प्रेग्नेंट अनुष्का को लेकर ज्योतिषशास्त्र ने कर दी भविष्यवाणी, बताया बेटा आएगा या नन्ही परी

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जल्द ही माता पिता बनने का लुफ़त उठाने जा रहे हैं। अनुष्का इस समय गर्भवती है और 2021 में जल्द ही मां बन सकती हैं। ऐसे में साल 2021 विरुष्का के लिए बहुत ही स्पेशल होने जा रहा है। दोनों साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। यह उनका पहला बच्चा है। इसलिए इसे लेकर दोनों ही बड़े उत्साहित हैं।

अनुष्का सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहती हैं। विरुष्का के फैंस भी इनके आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कइयों के मन में यह सवाल भी उमड़ रहा है कि इनके घर बेटा होगा या बेटी? ऐसे में आज हम विराट – अनुष्का के आने वाले बच्चे को लेकर एक भविष्यवाणी बताने जा रहे हैं।

दरअसल महान ज्योतिष पंडित जगन्नाथ गुरूजी (astrologer Pandit Jagannath Guruji) ने हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान विरुष्का के होने वाले बच्चे को लेकर एक भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार विराट – अनुष्का के घर एक नन्ही परी जन्म लेगी। अर्थात उन्हें बेटी होगी।

वैसे इतिहास को खंगाला जाए तो जितने भी महान क्रिकेटेर हैं अधिकतर के यहां बेटियों ने ही जन्म लिया है। सर डॉन ब्रेडमैन को छोड़ दिया जाए तो सचिन तेंदुलकर, एम. एस. धोनी से लेकर ब्रायन लारा और रिकी पॉन्टिंग तक बेटी ही लक्ष्मी के रूप में पधारी है। चलिए लगे हाथ इन महान क्रिकेटर्स की बेटियों से भी मिल लेते हैं।

भारत के महान क्रिकेटेर सचिन तेंदुलकर की बेटी का नाम सारा तेंदुलकर है। सारा का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था।

ऑस्ट्रेलिया के फेमस क्रिकेटेर रिकी पोंटिंग के तीन बच्चे हैं। हालांकि उनके घर पहला बच्चा बेटी ‘एमी चार्लोट’ हुई थी। उनका जन्म 2008 में हुआ था।

सौरव गांगुली की बात करने तो उनकी बीवी डोना गांगुली ने 3 नवंबर 2001 को सना गांगुली नाम की एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था।

धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से शादी रचाई है। इनके घर 30 दिसंबर 2018 को बेटी समायरा का जन्म हुआ था।

सबके फेवरेट एमएस धोनी के घर 6 जनवरी 2015 को बेटी जीवा का जन्म हुआ था। बेटी के जन्म के समय धोनी 2015 में वर्ल्ड कप खेल रहे थे। ऐसे में वे बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ इस खुशी में शामिल नहीं हो पाए थे।

ब्रायन लारा के घर भी पहली संतान बेटी ही थी। उनकी बेटी का नाम सिडनी है। इसकी वजह ये है कि सिडनी में ही लारा ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक बनाया था। यह 1993 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बना था।

Back to top button