बॉलीवुड

टीवी जगत की इस अभिनेत्री को पति ने किया धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर, तंग आकर पुलिस से मांगी मदद

टीवी अभिनेत्री प्रिटी तलरेजा ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस में पति अभिजीत पेटकर के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। कई नाटकों में काम कर चुकी अभिनेत्री प्रिटी तलरेजा के अनुसार उनके पति उनपर लंबे समय से धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रहे थे। प्रिटी तलरेजा ने अपने पति की इस बात का विरोध किया। जिसके कारण उनके साथ मारपीट की गई। प्रिटी ने ट्विटर पर ट्वीट कर लोगों को अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी।

प्रिटी के अनुसार वो पहले भी मुंबई पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची थीं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पीएमओ को टैग किया और मदद मांगी। वहीं अब प्रिटी की शिकायत पर पुलिस ने गौर किया है और खड़कपाड़ा कल्याण पुलिस ने प्रिटी की शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है।

मारपीट के बाद प्रिटी ने अपनी कुछ फोटो भी खींची  जिसमें इनके चेहरे पर काफी चोट लगी नजर आ रही है। इसके अलावा प्रिटी के एफआईआर की कॉपी स्वयंसेविका सुनैना होले ने साझा की है। उन्होंने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और किरीट सौमैया को समर्थन के लिए धन्यवाद किया है।

प्रिटी के अनुसार तीन साल पहले उन्होंने अभिजीत पेटकर से शादी की थी। अभिजीत एक जिम के मालिक हैं। प्रिटी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि अभिजीत मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखते हैं। दोनों की शादी मस्जिद में हुई थी। प्रिटी ने उस दौरान धर्म परिवर्तन नहीं किया था। लेकिन बाद में अभिजीत ने धर्म बदलने की बात उनसे कही। जिसे प्रिटी ने मानने से मना कर दिया और मुस्लिम लॉ के तहत उन्हें मैरिज सर्टिफिकेट नहीं दिया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preity Talreja (@iampreityy)

एक ट्वीट में प्रिटी ने लिखा कि उनके पति अभिजीत ने बताया है कि वे मुस्लिम है। उसके पास धर्म परिवर्तन के कोई कागज नहीं है। अपने डॉक्यूमेंट्स पर वो अपन नाम अभिजीत पेटकर ही लिखता है। वो उन्हें तीन साल से प्यार के नाम पर धोखा दे रहा है।

टीवी सीरियल कृष्णदासी में काम करने वाली प्रिटी के मुताबिक उनके साथ मारपीट की गई और बार-बार उन्हें धर्म बदलने पर मजबूर किया जा रहा है। जिसके कारण उन्होंने अब अपने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Back to top button