बॉलीवुड

फैंशन के रैंप पर चलते चलते फिसल गई थी ये अभिनेत्रियां, Oops Moment की हुई शिकार

रैंप वॉक करना जितना आसान दिखता है, उससे कई गुना मुश्किल होता है। हाई हिल्स और अजीब ड्रेस के साथ पूरे कॉन्फिडेंस से कैमरे और ऑडिएंस के सामने चलना काफी कठिन काम है। इसमें थोड़ी सी गलती भारी पड़ सकती है और इस बात से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी भलिभांति परिचित हैं।

आम तौर पर बॉलीवुड हसीनाओं को लेटेस्ट कलेक्शन के साथ रैंप पर वॉक करते देखा जाता है। बहरहाल कुछ हसीनाएं ऐसी रही हैं, जो रैंप पर हादसे का शिकार होती बाल बाल बची हैं। ये एक्ट्रेस कभी कपड़ों में उलझी तो कभी इनका हाई हील की वजह से बैलेंस बिगड़ गया। हालांकि कॉन्फिडेंस के चलते ये उप्स मोमेंट का शिकार होने से बच गईं। आइये जानते हैं, इस लिस्ट में कौन कौन हसीनाएं हैं शामिल…

यामी गौतम

एक्ट्रेस यामी गौतम के लिए साल 2019 में रैंप पर वॉक करना काफी महंगा पड़ा था। दरअसल डिजाइनर जोड़ी गौरी-नैनिका के लिए यामी शो स्टॉपर बन रैंप पर वॉक कर रही थीं। यामी ने जैसे ही रैंप पर चलना शुरू किया, वो अपने गाउन में उलझ गईं और गिरते गिरते बचीं।  हालांकि यामी ने अपना रैंप वॉक पूरे कॉन्फिडेंस के साथ खत्म किया।

कंगना रनौत

साल 2014 में कंगना डिजाइनर नम्रता जोशीपुरा के लिए शो स्टॉपर बनकर रैंप पर उतरी थीं, लेकिन भारी भरकम गाउन की वजह से कंगना उप्पस मोमेंट का शिकार होने से बचीं। दरअसल कंगना का गाउन उनके सैंडिल में फंस गया था। ऐसे में उनके साथ कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

सोनाक्षी सिन्हा

वैसे तो सोनाक्षी कई डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं, मगर 2010 में बेंगलुरू में ब्लैंडर्स प्राइड रैंप वॉक सोनाक्षी कभी भूल नहीं पाएंगी। सोनाक्षी ब्राउन पार्टी गाउन पहन कर रैंप पर उतरी थीं। इसी दौरान उनका गाउन सैंडल के नीचे फंस गया और एक्ट्रेस मुंह के बल गिरने से बाल बाल बचीं। हालांकि सोनाक्षी घबराईं नहीं और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपना वॉक पूरा किया।

सुष्मिता सेन

मिस यूनिवर्स रह चुकीं एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का रैंप वॉक से पुराना रिश्ता है। सुष्मिता कई रैंप वॉक कर चुकी हैं मगर कई बार वो भी हादसों का शिकार हुई हैं। एक बार इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी वीक के दौरान सुष्मिता ने हैवी लहंगा और डायमंड ज्वैलरी  कैरी किया था, तब लहंगे ने कई बार उन्हें परेशान किया था।

वहीं दूसरी बार सुष्मिता सेन का गाउन सैंडल के नीचे फंस गया था, तो उन्होंने मदद के लिए अपनी मम्मी को बुलाया था।

पूनम ढिल्लों

गुजरे जमाने की खूबसूरत अदाकारा पूनम ढिल्लों भी रैंप वॉक पर हादसे का शिकार हुई हैं। दरअसल एक बार डिजाइनर विक्रम फडणवीस के लिए पूनम वॉक कर रही थीं, तो अचानक उनके पैर लड़खड़ा गए और वो खुद को संभाल नहीं पाईं। हालांकि उन्होंने अपना रैंप वॉक पूरा किया।

श्रीदेवी

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी भी एक बार रैंप पर गिरने से बची थीं। साल 2010 में श्रीदेवी ने डिजाइनर नीता लुल्ला के लिए लॉन्ग शिमरी गाउन पहनकर रैंप पर वाक किया था, इस दौरान उनका गाउन सैंडल के नीचे आ गया। हालांकि श्रीदेवी ने पूरे सूझ बूझ के साथ अपनी वॉक कंप्लीट की ।

सोना महापात्रा

मशहूर सिंगर सोना महापात्रा को भी 2013 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान रैंप वॉक करना काफी महंगा पड़ा था। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर का गाउन पहना था और गाउन में वो इस कदर फंसी की जमीन पर गिर गईं।

Back to top button