अध्यात्म

कोई है रोमांस का बादशाह तो कोई बेड पर ही हो जाता है टाय टाय फिश, जाने कौन है सबसे रोमांटिक राशि

राशि किसी भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। मसलन कोई व्यक्ति रियल लाइफ में कितना ज्यादा रोमांटिक है इस बात का पता भी राशि से लगाया जा सकता है। इसी के आधार पर आज जानते हैं कि वह कौन सी राशि है जिसके जातक सबसे अधिक रोमांटिक होते हैं।

मेष राशि: प्यार और लवमेकिंग के मामले में इस राशि के जातक बहुत एक्टिव और ऊर्जावान होते हैं। ये रोमांस करने में अपने पार्टनर की पहल का भी इंतजार नहीं करते हैं। इनकी सोच बोल्ड होती है। इन्हें इमोशनल ड्रामा पसंद नहीं है। ये सीधा पॉइंट पर आते हैं।

वृषभ राशि: ये रोमांस के मामले में क्रिएटिव होते हैं। नए नए आइडियाज लाते लाकर रोमांस करते हैं। इन्हें फोरप्ले पसंद होता है। इन्हें संबंध बनाते समय नए नए तरीके अपनाने में दिलचस्पी होती है।

मिथुन राशि: ये बेहद रोमांटिक होते हैं। इन्हें डर्टी टॉक करना पसंद होता है। संबंध बनाने को लेकर ये बहुत एक्सपेरिमेंटल होते हैं, हालांकि इंटिमेसी के समय ये कुछ पीछे रह जाते हैं।

कर्क राशि: ये यौन इच्छाओं की बजाए पार्टनर की भावनाओं की कद्र करते हैं। इनके लिए रिश्ता मजबूत करने का मतलब विश्वास और प्यार है। ये कभी कभी ही अपने रोमांटिक रूप का प्रदर्शन करते हैं।

सिंह राशि: ये कामुकता से भरे होते हैं। इनमें एक सेक्सुअल अपील होती है। कोई इनकी तारीफ करें तो इन्हें बड़ा अच्छा लगता है। रोमांस के मामले में भी ये कम नहीं है। इन्हें पार्टनर से ये सुनना पसंद होता है कि रोमांस के क्षेत्र में उनका कोई तोड़ नहीं है।

कन्या राशि: ये लोग मूडी होते हैं। इन्हें हर दम सेक्सुअली ऐक्टिव रहना अच्छा नहीं लगता है। इनका जब मूड होगा तब ये बेस्ट होते हैं वरना ढीले पड़ जाते हैं।

तुला राशि: ये बहुत इमोशनल होते हैं। खुद की भावनाओं से ज्यादा पार्टनर की फिलिंग की कद्र करते हैं। इन्हें रोमांस पसंद होता है।

वृश्चिक राशि: प्यार और रोमांस को लेकर ये बड़े सिरियस होते हैं। इनकी सेक्सुअल अपील सभी को आकर्षित करती है। ये कामुकता से भरे जरूर होते हैं लेकिन हर किसी के साथ फिजिकल होना पसंद नहीं करते हैं। ये सामने वाले से तभी संबंध बनाते हैं जब रिश्ता मजबूत और सच्चा हो।

धनु राशि: ये किसी एक पार्टनर के साथ जिंदगीभर नहीं रह सकते हैं। ये जल्दी बोर हो जाते हैं। इन्हें नए साथी की तलाश होती है। रोमांस को लेकर ये हमेशा रेडी रहते हैं।

मकर राशि: ये एक बार जिससे रिश्ता कायम कर लेते हैं जिंदगीभर उसी के साथ रहते हैं। इन पर आप आँख बंद कर भरोसा कर सकते हैं। ये रोमांटिक मूड के अनुसार ही होते हैं। इन्हें वन नाइट स्टैंड या फ्रेंड्स विद बेनेफिट्स जैसी चीजें नापसंद होती है।

कुंभ राशि: सेक्स इनके दिमाग में 24 घंटे नहीं रहता है। ये इसके बिना कई लंबे समय तक रह सकते हैं। हालांकि जब समय आता है तो ये लव मेकिंग इन्जॉय भी करते हैं।

मीन राशि: इनके लिए सेक्स प्राथमिकता नहीं होती है। हालांकि ये इसे इन्जॉय जरूर करते हैं। ये बेडरूम लाइफ को बेहतर बनाने के लिए काल्पनिक दुनिया का सहारा लेते हैं।

Back to top button