राशिफल

कर्मफल दाता शनिदेव इन 6 राशि वालों पर हुए मेहरबान, मेहनत का मिलेगा फल, आय में होगा इजाफा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार परिवर्तन होने की वजह से हर किसी मनुष्य का जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में नकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह प्रभावी ग्रह माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह स्थिति ठीक हो तो व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इसकी स्थिति ठीक ना हो व्यक्ति के जीवन में परेशानियां उत्पन्न करने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में शनि ग्रह शुभ संकेत दे रहा है। शनि देव की कृपा से इन राशि वालों को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा और आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं कर्मफल दाता शनि देव किन राशियों पर हुए मेहरबान

वृषभ राशि वाले लोग अपने जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। शनिदेव की कृपा से आपके खर्चों में कमी आएगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां ठीक प्रकार से समझेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। धन से जुड़ा हुआ कोई फायदा मिलने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। भाग्य प्रबल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत बनेगी।

कर्क राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। शनिदेव के आशीर्वाद से शादीशुदा जिंदगी की परेशानी दूर होगी। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से खुश होकर कोई उपहार दे सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में लगातार उन्नति हासिल करेंगे। आपको अपने कर्मों का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है।

कन्या राशि वाले लोगों का भाग्य पक्ष में रहेगा। मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। शनिदेव की कृपा से आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावनाएं हैं। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। कार्यालय की समस्याएं दूर होंगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को ग्रहों से शुभ संकेत मिल रहे हैं। शनि देवता के आशीर्वाद से आपका मन काफी खुश रहेगा। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को रोमांस का अवसर मिल सकता है। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। शारीरिक परेशानियों से राहत मिलेगी। सरकारी कामों में लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। भविष्य के लिए आप धन एकत्रित करने में सफल रहेंगे। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। शनिदेव के आशीर्वाद से व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन का तनाव दूर होगा। प्रेम जीवन में सुखद नतीजे मिलेंगे। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह हो सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में आप विजय हासिल करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों का मानसिक तनाव खत्म होगा। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। कमाई के जरिए मिल सकते हैं। भाग्य मजबूत रहेगा। व्यापार में आप उन्नति हासिल करेंगे। शनिदेव के आशीर्वाद से आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी कामयाबी मिलेगी। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपके बदलते व्यवहार से घर के लोग काफी परेशान रहेंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। नौकरी अच्छी चलेगी। कार्यालय में आप किसी के भी साथ बहसबाजी ना करें अन्यथा वाद-विवाद अधिक बढ़ सकता है। सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बेवजह की चिंता ना लें। बढ़ते खर्चों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। आमदनी सामान्य रहेगी। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि वाले लोगो का समय मध्यम रहेगा। कुछ जरूरी योजनाओं को लेकर आप काफी चिंतित नजर आएंगे। आप अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित कीजिए। बेकार की बातों से दूर रहें। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे। किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करें। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

तुला राशि वाले लोगों को जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। इनकम के नए-नए तरीके आजमाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु आप कोई भी गलत कदम ना उठाएं, जिसकी वजह से आपको भविष्य में परेशान होना पड़े। पारिवारिक माहौल उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर संबंध बनाकर चलें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी रुकी हुई योजना को आप अपनी कड़ी मेहनत से सफल कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि वाले लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समझने की आवश्यकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी महत्वपूर्ण काम में कोशिश करने के बावजूद भी उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। जमीन-जायदाद के कामों में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। शारीरिक समस्या काफी परेशान कर सकती है। आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। छात्र पढ़ाई में ध्यान दें।

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। बच्चों की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। इस राशि के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से समझें।

Back to top button