दिलचस्प

यह हैं इतिहास की सब से खूबसूरत रानियां जिन की की वजह से हुआ था महायुद्ध, जमकर हुआ था विनाश

भारत के इतिहास में कई खूबसूरत रानियों का नाम दर्ज है। ये रानियां न सिर्फ खूबसूरती के लिए बल्कि अपनी तेज बुद्धि के लिए भी जानी जाती हैं। वैसे तो दुनिया में कई रानियां हुईं मगर कुछ ही ऐसी रानियां हुईं, जो सौंदर्य, मष्तिस्क और बहादुरी तीनों में अव्वल थीं। ऐसे में इन रानियों ने अपने बुद्धिमता के साथ कई समस्याओं का हल किया है।

महारानी गायत्री देवी

राजा सवाई मानसिंह द्वितीय की पत्नी महारानी गायत्री देवी अपने जमाने की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक थीं। यहां तक कि गायत्री देवी अपने समय की फैशन आइकॉन भी मानी जाती थीं। सौंदर्यता के साथ साथ महारानी गायत्री देवी अपने दयालुता के लिए भी जानी जाती थीं। बता दें कि गायत्री देवी को आज भी जयपुर के राजमाता के रूप में जाना जाता है।

राजकुमारी मार्गरेट रोज

किंग जॉर्ज चतुर्थ और रानी एलिजाबेथ की छोटी बेटी राजकुमारी मार्गरेट रोज भी अपनी कमाल की खूबसूरती के लिए पहचानी जाती थीं। बताया जाता है कि उनकी नीली आंखे और 18 इंच की कमर सबसे खास थी। साथ ही राजकुमारी मार्गरेट रोज को नए फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता था।

रानी पद्ममिनी

रानी पद्मिनी पूरी दुनिया में सुंदरता के लिए तो मशहूर थी हीं, साथ ही वो अपनी बुद्धिमता और त्याग के लिए भी जानी जाती थीं। रानी पद्मिनी सिंहल द्वीप के साथ राजा गंधर्व सेन की पुत्री थी। उनका विवाह राजा रवल रत्नसिंह के साथ हुआ था।

एक बार धोखे से चित्तौड़ के राजगुरु राघव चेतन ने उन्हें देख लिया और उसने रानी पद्मनी के सौन्दर्य का बखान अल्लाउदीन खिलजी के सामने कर दिया, खिलजी ये जानकर रानी पद्मिनी को देखने के लिए चित्तौड़ की तरफ प्रस्थान किया। उधर राजा रवल सिंह ये बिल्कुल भी नहीं चाहते थे कि रानी पद्मिनी खिलजी के सामने आए। इसके बाद ये विरोध युद्ध में तब्दील हो गया।

इसाबेल

पुर्तगाल की महारानी इसाबेल न सिर्फ पुर्तगाल बल्कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक थीं। बता दें कि इसाबेल पुर्तगाल के महाराजा King Manuel I की दूसरी पत्नी Maria of Aragon  की बड़ी बेटी थीं। बताया जाता है कि इसाबेल की आंखें काफी सुंदर थीं और इस सुंदरता का हर कोई कायल हो जाता था। इसके अलावा वो अपनी बुद्धिमता के लिए भी जानी जाती थीं।

रानी विजया देवी

इतिहास की सबसे खूबसूरत रानियों की सूची में रानी विजया देवी भी शामिल हैं। रानी विजया देवी एक बेहद ही सुन्दर राजकुमारी होने के साथ साथ एक कुशल नृतक और महान वीणा वादक भी थी। दरअसल रानी विजया देवी ने ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक लंदन से पियानो सिखाया था। इतना ही नहीं International Music Arts & Society की अध्यक्ष भी रही थीं।

राजकुमारी संयोगिता

महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान और महारानी संयोगिता की प्रेम कहानी इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। राजकुमारी संयोगिता कन्नौज के राजा जयचंद की बेटी थीं। राजकुमारी संयोगिता सौंदर्य के मामले में अपने जमाने के किसी भी राजकुमारी से सबसे खूबसूरत थीं। साथ ही उनके साहस की भी खूब चर्चा होती थी।

राजकुमारी संयोगिता और पृथ्वीराज चौहान के पिता का राजनैतिक विवाद था। इसका बदला लेने के लिए महाराज जयचंद ने मोहम्मद गोरी का भरपूर समर्थन किया।

मीराबाई

मीरा बाई अपने सौन्दर्य के साथ साथ अपनी कृष्ण भक्ति के लिए भी जानी जाती थी। मीराबाई 4 वर्ष की उम्र में ही कृष्ण भक्ति में लीन हो गई थीं। एक बार उन्होंने अपने घर के बाहर बारात जाता देख अपनी मां से पूछा कि मेरा दुल्हा कौन है, तो मां ने श्रीकृष्ण की तरफ इशारा करते हुए कहा, ये है तुम्हारे दुल्हे। तभी से मीराबाई ने श्रीकृष्ण को अपना पति मान लिया।

हालांकि बाद में मीराबाई का विवाह उदयपुर के कुंवर भोजराज के साथ हुआ, लेकिन मीराबाई ने कभी उन्हें पति के रूप में स्वीकार नहीं किया। शादी के कुछ ही समय बाद कुंवर भोजराज का देहांत हो गया और इसके बाद मीराबाई पूरी तरह से कृष्ण भक्ति में विलीन हो गईं। कहा जाता है कि मीरा बाई की मृत्यु नहीं हुई थी, वो कृष्ण मूर्ति में विलीन हो गईं।

Back to top button