समाचार

खुशी खुशी विदा होकर ससुराल जा रही थी दुल्हन, घर के दरवाजे पर ही हो गई मौत

जब घर में शादी होती है तो खुशी का महोल होता है। खासकर जब एक पिता अपनी बेटी को ब्याहने वाला होता है तो उसके दिल में कई सारे अरमान उमड़ते है। वह यही चाहता है कि उसकी बेटी अपने ससुराल में हंसी खुशी रहे। वह उसको हमेशा खुश देखना चाहता है।

लेकिन राजस्थान के बीकानेर के सुभाषपुरा में रहने वाले महफूज अली के लिए बेटी की शादी की खुशी माताम में बदल गई। वे जिस चौखट से अपनी फूल सी बच्ची फरजाना को बिदा करने वाले थे वहीं से उसकी लाश ले जानी पड़ी। यह दुखद घटना देख हर कोई हिल गया।

दरअसल महफूज अली ने अपनी 20 साल की बेटी फरजाना का निकाह तय कर दिया था। सबकुछ बड़ा अच्छा चल रहा था। फरजाना भी अपनी शादी से बहुत खुश थी। उसकी सहेलियों के अनुसार वह शादी के पहले सबके साथ हंसी मजाक कर रही थी। उसके चेहरे की खुशी फुली नहीं समा रही थी। पिता भी अपनी फूल सी नाजुक बेटी को ससुराल के लिए विदा करने ही वाले थे लेकिन तभी फरजाना की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।

पिता अपनी बेटी को गोद में उठा आनन फानन में हॉस्पिटल गए। उन्हें उम्मीद थी कि ऊपरवाला सबकुछ ठीक कर देगा। वे अपनी बेटी को खुशी खुशी ससुराल विदा कर पाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ससुराल की बजाए उन्हें अपनी बेटी को कब्रस्तान भेजना पड़ा। ये बेहद दुखद था। आप एक पिता की स्थिति समझ सकते हैं। हॉस्पिटल में जैसे ही डॉक्टरों ने फरजाना को मृत घोषित किया तो पूरे परिवार ने जैसे शौक की लहड़ उमड़ पड़ी। अचानक शादी की खुशी माताम में बदल गई।

दुल्हन बनी बेटी को मृत हालत में देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। पिता खुद को बहुत बेबस महसूस कर रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ये सब अचानक कैसे हो गया। उन्होंने अपनी बेटी की शादी को लेकर न जाने कितने सपने सजाए थे। लेकिन सब की सब बर्बाद हो गया।

जिस किसी ने भी इस घटना के बारे में सुना वह अपने आंसू रोक नहीं पाया। सच में यह बेहद दुखद घटना है। अपनी आंखों के सामने फूल सी जवान बेटी को मरते हुए देखना किसी भी माता पिता के लिए बुरे सपने से कम नहीं होता है। अब ऊपर वाले से यही प्रार्थना कर सकते है कि फरजाना की आत्मा को शांति मिले। उसे जन्नत नसीब हो।

वैसे इस पूरे मामले पर आपको क्या कहना है हमे कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं।

Back to top button