राशिफल

7 जनवरी शनि देव हो जाएंगे अस्त, इन 6 राशियों का शुभ रहेगा समय, बाकी राशि वाले भी जानें अपना हाल

शनि देव न्याय के देवता कहे जाते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से शुभ फल की प्राप्ति होती है परंतु इसकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। आपको बता दें कि शनिदेव 7 जनवरी की शाम 5:38 बजे पर पश्चिम में अस्त हो जाएंगे और यह पुनः 9 फरवरी की मध्य रात्रि 12:50 बजे पर पूर्व में उदय होंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के अस्त होने की वजह से सभी 12 राशियों पर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आज हम आपको इसके अस्त होने से किन राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और किनको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं शनि के अस्त होने से किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

मिथुन राशि वाले लोगों को शनि के अस्त होने की वजह से शुभ परिणाम हासिल होंगे। आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। मानसिक परेशानी कम होंगीं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

कर्क राशि वाले लोगों को शनि के अस्त होने की वजह से व्यापार में फायदा मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में आपको लगातार सफलता हासिल होने के योग नजर आ रहे हैं। आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का समय शुभ रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते मधुर बनेंगे।

तुला राशि वाले लोगों के लिए शनि का अस्त होना लाभकारी सिद्ध होगा। आपके कार्य-व्यापार के लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है।

धनु राशि वाले लोगों को शनिदेव के अस्त होने की वजह से आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। घर-परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। काफी लंबे दिनों का दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में बैठने का मौका मिल सकता है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। भाई-बहनों और दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शीघ्र ही अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मकर राशि वाले लोगों को शनि के अस्त होने की वजह से रुका हुआ काम बनेगा। आपको शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है। आपके द्वारा लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मीन राशि वाले लोगों के लिए शनि का अस्त होना लाभदायक सिद्ध होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास का अच्छा नतीजा मिलेगा। नौकरी-व्यापार में सफलता हासिल होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल कर सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों की राशि में दशम भाव में शनि अस्त होने वाले हैं जिसकी वजह से कार्य-व्यापार में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। कामकाज में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। सरकारी विभाग से जुड़े हुए लोगों के कार्य अटक सकते हैं। पारिवारिक वाद-विवाद होने की संभावना है, जिससे आपकी मानसिक शांति भंग होगी।

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में शनिदेव का अस्त मिलाजुला प्रभाव डालेगा। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना है। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। शनि के अस्त होने की वजह से किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है। कोर्ट में कचहरी के मामलों से दूर रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कन्या राशि वाले लोगों को शनिदेव के अस्त होने की वजह से मध्यम फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यभार अधिक रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। संतान से संबंधित चिंता कम हो सकती है। नव दंपति के लिए शनिदेव का अस्त होना अच्छा रहेगा। आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को शनि देव के अस्त होने की वजह से परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आपके सोचे हुए काम पूर्ण नहीं हो पाएंगे, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित नजर आएंगे। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। कामकाज में ध्यान नहीं लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने जरुरत है।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शनि का अस्त होना मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने होंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना नजर आ रही है।

Back to top button