राशिफल

Rashifal 5 January: इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, नौकरी और बिजनेस में साथ देंगे सितारें

हम आपको मंगलवार 5 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 January 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा कामयाब होगी। कारोबार ठीक चलेगा। ऑफिस में अपने से छोटे लोगों की टेंशन हो सकती है। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। कुछ विवादों में समझौते हो सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में प्रगति होगी। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। वक्त कम है कार्य ज्यादा। व्यवसायी यात्रा में व्यस्त रहेंगे। धैर्यपूर्वक काम लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

चीजों एवं व्यक्तियों को तेजी से परखने की क्षमता आप लोगों को दूसरों से आगे बनाए रखेगी। शारीरिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। बिजनेस में अच्छी स्थिति बन सकती है. कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। मनचाहे कामों को पूरे करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कामकाज सावधानी से निपटाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अगर आप सही तरीके और आत्म-विश्वास के साथ आगे बढ़ें तो अवश्य ही सफल हो पाएंगे। आप मीठा बोलकर सारे काम पूरे करवा सकते हैं। आज थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। बासी खाना या जंक फूड खाने से परहेज करें। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा। पुराने अटके कामों में भी गति आ सकती है। शेयर मार्केट में निवेश ना करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। आज इसकी जरूरत होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। नए स्थान पर भी जा सकते हैं। किस्मत का साथ भी आज आपको मिल सकता है। अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यय होगा। काम के बीच -बीच में थोड़ा आराम भी करते चलें। वैसे कामकाज के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपके पास ऑफिस या अपने पेशे के काम बहुत रहेंगे। बहुत सारा काम निपटाने की कोशिश आप कर सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा नहीं खाना चाहिए। लवमेट आज किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करें, रिश्तों में मजबूती आयेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख दें। अपने प्रयासों को जारी रखना होगा। पुरानी किसी बात को लेकर तनाव में रह सकते है जिसकी वजह से मूड थोड़ा ऑफ रहेगा। सेहत में सुधार होने का योग है। पढ़ाई में कोई भी लापरवाही ना करें। आपको संयम में रहना होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन बहुत रोमांस भरा है। घूमने का प्लान बनाएं ताकि मन में चल रही परेशानियों को सुलझाने का कोई नया तरीका निकाल सकें। अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह लें। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। किसी अनजाने व्यक्ति से वाद-विवाद मुश्किलों में डाल सकता है। कुछ छोटी समस्या हो सकती है लेकिन आप उनको नजरअंदाज कर सकेंगे। पारिवारिक परेशानी खत्म होगी। नया वाहन खरीदने का योग है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

संतान के संबंध में समस्या आएंगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। यदि आपको आज कहीं समय मिले तो कुछ ज्ञानवर्धक रीडिंग जरूर कर लीजिए काम आएगा। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। पेट से संबंधित रोगों के प्रति आपको अलर्ट रहना होगा। भावुक बातें आपको परेशान कर सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अपनी क्रीएवीटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। समय पर काम पूरे हो सकते हैं। किसी के मेंटल सपोर्ट से आपकी मानसिक स्थिति में संतुलन रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे, इसके अतिरिक्त सरकारी अधिकारियों से भी लाभ प्राप्त होगा। किसी मांगलिक काम की रूपरेखा बन सकती है। नौकरी में उतार-चढ़ाव का योग है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले आज अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। आज के दिन कठोर मेहनत करें, किसी भी कार्य को छोटा न समझें। नए व्यक्ति से मुलाकात या दोस्ती होने के योग हैं। घर के सदस्यों से किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है। पेट संबंधित रोग संभव है। व्यापार में पहले से ज्यादा फायदा होगा। अपने से बड़ों का सम्मान करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कार्यस्थल पर काम की गति बनाए रखें। सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। किसी को उधार देने से बचना चाहिए, आज का दिन ज्यादा पैसे को लेकर लेन देन करने के लिए ठीक नहीं है। एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करें। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा जो आपके लिए काफी उपयोगी होगा। आपका जीवनसाथी ऊर्जा एवं प्यार से भरपूर है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

ऑफिस हो या फिर व्यापार दोनों में ही स्थितियां आज अच्छी है बस इस ओर ध्यान देना होगा कि जो भी कार्य करें, उसमें कोई गलती की आशंका न हो। पुराने कुछ मामलों में अनबन खत्म हो सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। मन लगाकर स्वयं के काम में लग जाएं, सफलता मिलेगी। निवेश के स्थान पर आपक्को बड़ा लाभ मिल सकता है।

आपने Rashifal 5 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 January 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 9 जनवरी : सफला एकादशी का व्रत रखने से पूर्ण हो जाते हैं सारे रुके काम, पढ़ें इस एकादशी से जुड़ी

Back to top button
?>