दिलचस्प

एक ही लड़की के प्यार में पागल हुए दो दोस्त, अब तीनों कर रहे हैं बच्चा पैदा करने की प्लानिंग

दो दोस्तों को एक ही लड़की से प्यार हो गया। जिसके बाद इन दोनों ने एक साथ लड़की को अप्रोच किया और उसके साथ रहने की इच्छा जताई। लड़की दोनों लड़कों में से किसी एक का चुनाव नहीं कर पाई। इसलिए उसने दोनों को अपना प्रेमी बनाने के फैसला किया। लड़की ने अपने मन की बात इन दोनों को बताई और ये दोनों दोस्त लड़की के प्रेमी बनने को तैयार हो गए। वहीं अब ये तीनों एक साथ रह रहे हैं और एक बच्चा पैदा करना का सोच रहे हैं। ये अजीबो गरीब घटना पेरिस की है।

खबर के अनुसार Dino De Souza की उम्र 40 साल की है और उनके दोस्त Saulo Gomes की आयु 30 साल की है। जबकि इन दोनों की गर्लफ्रेंड Olga की आयु 27 साल की हैं। ये तीनों पिछले डेढ़ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक साथ ही रह रहे हैं। वहीं अब इन दिनों ने मिलकर एक बच्चा पैदा करने की योजना बनाई है।

Dino De Souza ने मीडिया को बताया कि ‘मैं और Saulo दोनों Barcelona में चैंपियंस लीग देखने आए थे। उसके बाद हम दोनों एक बार में गए। वहां पर हमें Olga अपने कुछ दोस्तों के साथ दिखी। हमने उसे ड्रिंक करने के लिए इनवाइट किया। जिसे उसने स्वीकार कर लिया और यहां से ही हमारी कहानी शुरू हुई।

Dino ने अपने रिश्ते के बारे में कहा कि हमारे लिए ये तीन लोगों के एक साथ रिलेशनशिप में होने का सवाल नहीं है बल्कि तीनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री होने का सवाल है। हम तीनों के बीच इस मामले में बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। हम जानते हैं कि दूसरे को क्या पसंद है और क्या नहीं। जिसके कारण हम तीनों एक साथ ही रहते हैं। The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक तीनों पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं और एक साथ ही बाहर घूमने जाते हैं। ये तीनों एक साथ रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं और एक साथ समय बिताया करते हैं।

हालांकि जब शुरू में इनके परिवार वालों को इस रिश्ते के बारे में पता चला। तो उन्होंने इसका विरोध किया। लेकिन तीनों ने किसी तरह से अपने परिवार वालों को मना लिया। Saulo कहते हैं कई लोग हमारे इस अनोखे रिश्ते के बारे में काफी कुछ बोला करते हैं और खूब निगेटिव कमेंट किया करते हैं। ये बाते सुनकर बुरा लगता है। लेकिन हम लोगों की इन प्रतिक्रियों का कोई भी जवाब नहीं देते हैं।

Dino कहते हैं कि मैं उम्र में दोनों से बड़ा हूं। लेकिन मेरा स्वभाव बच्चे की तरह है। Saulo गंभीर रहता है और तीनों को जोड़कर रखता है। वहीं Olga हमेशा व्यस्त रहती हैं। लेकिन दोनों को अपना भरपूर प्यार देकर जोड़कर रखती है। जब किसी मुद्दे पर हम तीनों की सहमति नहीं बनती है। तो हम तीनों अंतिम फैसला वोट करके लते हैं। अधिक बहुमत के आधार पर फैसला लिया जाता है।

बच्चा पैदा करने की कर रहे हैं योजना

ये तीनों लोग फिलहाल फ्रांस के Toulouse में शहर में एक साथ रह रहे हैं और अब एक बच्चा पैदा करने की सोच रहे हैं। इन्होंने कहा कि हम चाहते ही हमारी जिंदगी में बच्चा आए। Dino के अनुसार हम चाहते हैं कि Olga मेरे और Saulo के बच्चे की मां बने। हम पूरी दुनिया घूमने का सपना देखते हैं और अपने बिजनेस को भी बढ़ाना चाहते हैं।

Back to top button