समाचार

2021 की पहली बुरी खबर: सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, हॉस्पिटल में हुए भर्ती

बीता साल यानि 2020 देश के लिए काफी बुरा रहा। इसमें हमें देश की कई महान हस्तियों को खो दिया। ऐसे में सभी यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि 2021 अच्छा होगा। लेकिन साल की शुरुआत में ही एक बुरी खबर आ गई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली को शनिवार सुबह हार्ट अटैक आ गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।

सूत्रों के अनुसार सौरव जिम में कसरत कर रहे थे इसी दौरान उन्हें सिने में तेज दर्द हुआ, चक्कर आने लगे और आंखों के सामने अंधेरा छा गया। उन्हें आनन फानन में कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें हार्ट अटैक आना का खुलासा किया। अच्छी बात ये है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं।


उधर जब सोशल मीडिया अपर सौरव को दिल का दौरा पड़ने की खबर वायरल हुई तो हर कोई उनकी स्पीड रिकवरी की कामना करने लगा। इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा – यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को मामूली दिल का दौरा पड़ा और वे हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। मेरी दुआएं उनके और उनकी फैमिली के साथ हैं।


डॉक्टरों के अनुसार सौरव जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उनकी स्पीड रिकवरी को लेकर अमित शाह के बेटे और BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा – मैं सौरव गांगुली की स्पीड रिकवरी की प्रार्थना करता हूं। मेरी उनके परिवार से बात हुई है। दादा की हालत अब स्थिर है और वे इलाज के बाद बेहतर महसूस कर रहे हैं।


उधर सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार सौरव के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सौरव की हेल्थ अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

Back to top button