बॉलीवुड

नए साल में कपूर खानदान की बहू बन जाएगी आलिया भट्ट? पापा रणधीर कपूर ने बताई सच्चाई

रणबीर कपूर (ranbir kapoor) और आलिया भट्ट (alia bhatt) की लव स्टोरी को लेकर फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। हाल ही में आलिया अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और उसकी फैमिली मां नीतू सिंह और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने रणथंभौर जाते दिखी। यहां ये लोग रणथंभौर के आलीशान होटल वन्यविलास में रुके हैं।

इनके वैकैशन की जब तस्वीरें वायरल हुई तो दीपिका पादुकोण (deepika padukone) और रणवीर सिंह (ranveer singh) भी इनके साथ मस्ती करते दिखाई दिए। ऐसे में ये कयास लगाए जाने लगे कि रणबीर और आलिया नए साल में शादी कर सकते हैं। इसलिए इतने सारे लोग एक साथ एकत्रित हुए हैं। हालांकि रणबीर आलिया की सगाई को लेकर अब करीना कपूर (kareena kapoor) के पापा रणधीर कपूर (randhir kapoor) ने सच्चाई बता दी है।

दरअसल रणधीर कपूर ने आलिया रणबीर की सगाई की खबरों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल रणबीर और आलिया सगाई नहीं कर रहे हैं। दोनों की सगाई को लेकर जब एक न्यूज वेबसाइट ने सच्चाई जानना चाही तो उन्होंने बोला – ये सच नहीं है। अगर रणबीर आलिया सगाई कर रहे होते तो उनके साथ मेरी फैमिली भी होती। वे लोग ( रणबीर, आलिया और नीतू ) न्यू ईयर सेलिब्रेट करने और छुट्टियां मनाने गए हैं। उनकी सगाई की खबरें गलत है।

रणबीर आलिया की सगाई न होने की खबर से उनके फैंस निराश हो सकते हैं। वैसे अपनी शादी को लेकर रणबीर ने कुछ समय पहले ही बोला था कि यदि ये कोरोना महामारी न आई होती तो मैं अभी तक शादी कर लेता। उन्होंने अपनी लाइफ में इस लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त करने की बात कही थी।

आलिया अक्सर रणबीर के परिवार के साथ स्पॉट की जाती है। अभी क्रिसमस सेलिब्रेशन में भी वे कपूर परिवार के साथ नजर आई थी। इस बात से साफ जाहीर है कि आलिया और रणबीर के बीच कुछ सिरियस रिश्ता जरूर चल रहा है।

ये दोनों 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को ये जोड़ी बहुत पसंद आती है। वे बेसब्री से दोनों की शादी होने का इंतजार कर रहे हैं।

काम की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मस्त्र में नजर आने वाले हैं। यह पहली बार होगा जब दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी।

Back to top button