समाचार

12वीं पास लड़के ने बनाया 100 से अधिक लड़कियों को उल्लू, सोशल मीडिया पर ऐसे जाल में फंसाता था

आजकल हर कोई सोशल मीडिया का दीवाना है। यहां आए दिन लोग अपनी तस्वीरें दूसरों के साथ साझा करते रहते हैं। जब इन पर लाइक्स और कमेंट्स आते हैं तो खुश हो जाते हैं। हालांकि इस सोशल मीडिया के जितने फायदे और मनोरंजन है उतने ही नुकसान भी है। यहां आपकी प्राइवेसी को लेकर हमेशा रिस्क बना ही रहता है। कोई भी आपकी तस्वीर का गलत फायदा उठा सकता है। अब दिल्ली के इस शख्स को ही ले लीजिए।

सिर्फ 12वीं तक पढ़ा ये शातिर शख्स अब तक 100 से अधिक महिलाओं को उनकी फेक अश्लील फोटो के दम पर ब्लैकमेल कर चुका है। पहले यह सोशल मीडिया पर अपना शिकार खोजता है। जब उसे कोई महिला की फोटो मिल जाती है तो वह उसे चुराकर उसे मॉर्फ कर देता है। इस मॉर्फ के दौरान वह महिला की अच्छी भली फोटो को अश्लील रूप दे देता है। इसके बाद वह उस महिला से संपर्क कर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देता है। इसके बदले पैसों की मांग करता है।

जब इस शख्स की हरकतें बेलगाम हो गई तो एक महिला ने इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद दक्षिणी दिल्ली से पुलिस ने इस आरोपी युवक को मंगलवार शाम हिरासत में ले लिया। इस शख्स की शिकायत पुलिस को मालवीय नगर थाने में मिली थी। यहां एक पीड़िता ने आकार बताया था कि एक शख्स उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहा है। वह इसके बदले कई दिनों से पैसों की मांग भी कर रहा है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

शख्स की उम्र महज 26 साल है और उसने सिर्फ 12वीं कर रखी है। हालांकि हैकिंग के मामले में वह MBA पास को भी पीछे छोड़ देता है। उसने कहीं से हैकिंग सीख रखी है। इसी की बदौलत वह सोशल मीडिया पर महिलाओं का अकाउंट हैक करने में कामयाब हो जाता था। हैरत की बात यह थी कि इस शख्स को ट्रैक करना भी बेहद मुश्किल हो जाता था। वह ऐसे प्लेटफार्म का इस्तेमाल करता था कि उसका मोबाइल आसानी से ट्रैक नहीं हो पाता था।

यदि आप भी सोशल मीडिया के दीवाने हैं तो अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क हो जाएं। किसी अंजान शख्स के साथ अपनी अकाउंट डिटेल शेयर न करें। जिन्हें नहीं जानते उन्हें अपनी फ्रेंड लिस्ट में न जोड़े। प्रोफाइल की फोटो को प्राइवेट ही रखें। आपकी सावधानी में ही आपकी सुरक्षा है। इसलिए समझदारी से सोशल मीडिया चलाएं।

Back to top button