राशिफल

इन 6 राशियों पर भगवान विष्णु हुए दयालु, नौकरी में मिलेगी सफलता, योजनाओं का मिलेगा उचित फल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति रोजाना ही बदलती रहती है, जिसकी वजह से मनुष्य के जीवन में भी बदलाव आते हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक रहेगी। इन राशि वालों के ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और नौकरी में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं-

आइए जानते हैं किन राशियों पर भगवान विष्णु हुए दयालु

मेष राशि वाले लोगों का समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। भगवान विष्णु जी की कृपा से आपके द्वारा किए गए प्रयासों का उचित परिणाम हासिल होगा। रुके कामकाज गति पर आएंगे। आप कोई नया रिस्क ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बिजनेस के क्षेत्र में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगीं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कामकाज में आप लगातार सफलता हासिल करेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। आपके दिमाग में कुछ नए आईडिया आ सकते हैं, जिसका काम में अच्छा फायदा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन आनंददायक रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का मन कामकाज में अधिक लगेगा। नई योजना पर कार्य कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भगवान विष्णु जी की कृपा से आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। किस्मत का सितारा पूरा साथ देगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय बेहद उत्तम रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास का फायदा मिल सकता है। आप अपने निजी जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। कामकाज के तरीकों में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। दांपत्य जीवन में समझदारी बढ़ेगी। एक-दूसरे को और अधिक प्यार करने की चाह बढ़ सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को भगवान विष्णु जी की कृपा से धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। प्रेम जीवन में सुखद नतीजे मिल सकते हैं। कोर्ट कचहरी का मामला अगर चल रहा है तो उसमें आपके हक में फैसला आएगा। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है।

मीन राशि वाले लोगों का समय बेहद मधुर नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। संपत्ति के कामों में लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आपका मन शांत रहेगा। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में कुछ चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी सोच-विचार करेंगे। पारिवारिक मामलों में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को सामान्य परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। प्रिय का व्यवहार आपके मन को काफी परेशान करेगा। आप कोई भी लंबी दूरी यात्रा ना करें अन्यथा अनहोनी होने की संभावना नजर आ रही है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। मानसिक दबाव अधिक महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अपने विचार सकारत्मक रखें। आमदनी अच्छी रहेगी। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको पूरा ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा कोई गड़बड़ी होने की संभावना नजर आ रही है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय बेहद कमजोर नजर आ रहा है। आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही ना करें। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी महसूस हो सकती है। बेकार की चिंता मत कीजिए। ससुराल पक्ष से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं फिर भी दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठायें।

धनु राशि वाले लोगों का समय अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज में नई तकनीकी लगाकर कुछ अच्छा करने का प्रयास कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। दांपत्य जीवन मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा। भविष्य को लेकर आप सोच-विचार अधिक करेंगे। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी काम में आपको उम्मीद के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पायेगी।

मकर राशि वाले लोगों का समय थोड़ा चिंताओं से भरा रहेगा। बच्चों की तरफ से अधिक परेशानी रहेगी। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी का बदलता स्वभाव आपके मन को काफी बेचैन करेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय अच्छा रहेगा। कारोबार के सिलसिले में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपने किसी भी काम में बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो जाएगा।

Back to top button