बॉलीवुड

दिव्यांका त्रिपाठी से भी खूबसूरत हैं उनकी बहन कनिका, देखें तस्वीरें

टीवी जगत की सबसे मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की खूबसूरती के लाखों हैं। उन्होंने कई बेहतरीन धारावाहिकों में काम किया है, मगर उन्हें असली पहचान मिली सीरियल ये है मोहब्बतें से। इस धारावाहिक में दिव्यांका के दमदार एक्टिंग ने उन्हें खूब प्रसिद्धि दिलाई। हालांकि इसके अलावा भी उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है।

खैर, आज हम इस आर्टिकल में दिव्यांका नहीं बल्कि उनकी बहन के बारे में बात करने वाले हैं, जो खूबसूरती के मामले में दिव्यांका को भी पीछे छोड़ती हुई नजर आती हैं। आइये जानते हैं, आखिर क्या करती हैं और कौन हैं दिव्यांका की बहन….

दिव्यांका की बहन कर चुकी हैं बॉलीवुड डेब्यू…

दरअसल दिव्यांका की बहन खूबसूरती के मामले में न सिर्फ दिव्यांका को बल्कि कई एक्ट्रेसेस को भी मात देती हुई नजर देती हैं। वो ऋतीक रोशन जैसे अभिनेता के साथ काम भी कर चुकी हैं। बता दें कि दिव्यांका की बहन का नाम कनिका तिवारी है, जो उनकी कजन सिस्टर हैं।

कनिका ने फिल्म अग्निपथ में ऋतिक रोशन के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। तब कनिका काफी छोटी थीं, मगर अब वो छोटी सी बच्ची 23 साल की हो चुकी है और काफी ग्लैमरस लगती हैं। खूबसूरती हो चाहे ग्लैमर कनिका किसी मामले में अपनी बहन दिव्यांका त्रिपाठी से कम नहीं लगती हैं।

फिल्म अग्निपथ में कनिका ने एक स्कूल गर्ल का रोल प्ले किया था, जो फिल्म में ऋतिक रोशन की बहन थीं। अग्निपथ में कनिका तिवारी के किरदार को काफी सराहा गया था। बता दें कि इस फिल्म में कनिका पर एक गाना ‘अभी मुझ में कहीं’ भी था, जो काफी मशहूर हुआ था। गाने में भाई बहन का इमोशनल सीन लोगों के दिलों को छू गया था।

कनिका शुरूआत से ही काफी टैलेंटेड थीं। उन्होंने फिल्म अग्निपथ के लिए 6 हजार प्रतियोगियों को पीछे छोड़ा था और फिल्म में अपनी जगह बनाई थी। बताया जाता है कि उन दिनों कनिका का बोर्ड एग्जाम था, इसके बावजूद उनके स्कूल के प्रिंसिपल ने उन्हें फिल्म में काम करने की इजाजत दे दी थी।

अग्निपथ की सफलता के बाद कनिका तिवारी ने साल 2014 में कुछ साउथ की फिल्मों में काम किया। इसमें ब्वॉय मीट्स गर्ल और रंगन जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि इन फिल्मों में उन्हें साइड रोल ही मिला था। आखिरकार 2015 में उन्होंने अभिनेता अवि कुमार के साथ तमिल फिल्म में  बतौर लीड एक्ट्रेस पहली बार काम किया।

सोशल मीडिया पर रहती हैं काफी एक्टिव…

कनिका तिवारी की परवरिश  और पढ़ाई लिखाई दिव्यांका की तरह ही भोपाल में ही हुई है। कनिका का रूझान शुरूआत से ही एक्टिंग की तरफ था और उनका यही रूझान उन्हें मुंबई खींच लाया। अब वो मुंबई में ही रहती हैं और अक्सर अपने ग्लैमरस फोटोज इंस्टा एकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

वैसे तो कनिका अब काफी बोल्ड और खूबसूरत हो चुकी हैं, मगर अब उन्हें ऑनस्क्रीन बहुत कम ही देखा जाता है। हालांकि इस बात का अफसोस ना उन्हें है और ना ही उनके फैंस को है क्योंकि कनिका तिवारी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

Back to top button