बॉलीवुड

पैदा होते ही वायरल हो गए थे ये स्टार किड्स, देखें इनकी पहली तस्वीर

बॉलीवुड में स्टार किड्स आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए कोई मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। फिर आज के सोशल मीडिया के जमाने में तो ये पैदा होते से ही वायरल हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन पॉपुलर स्टार किड्स की पहली वायरल फोटो दिखाने जा रहे हैं।

तैमूर अली खान: तैमूर अपने नाम की वजह से पैदा होते ही विवादों से घिर गए थे। उनकी पहली तस्वीर मां करीना ने हॉस्पिटल बेड पर लेते हुए शेयर की थी। यह बहुत वायरल हुई थी।

अगस्त्य पंड्या: हार्दिक पंड्या ने अपने साथ पहली बार बेटी अगस्त्य की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। इसके बाद नताशा के साथ भी अगस्त्य की कई तस्वीरें सामने आ चुकी है।

इब्राहिम अली खान: कुछ समय पहले ही सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने सोशल मीडिया पर सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की बचपन की एक फोटो साझा की थी। इसमें इब्राहिम नवजात बेबी हैं जबकि सारा थोड़ी सी बड़ी हैं।

नोहा और अशर वीबर: सनी लियोनी और डैनियल वीबर सरोगेसी के माध्यम से 2018 में जुड़वा बच्चों के माता पिता बने थे। उन्होंने यह तस्वीर पूरे परिवार के साथ शेयर की थी। इसमें उनकी गोद ली बच्ची निशा भी शामिल थी।

मीशा कपूर: शाहिद और मीरा कपूर 2016 में मीशा के पेरेंट्स बने थे। मीशा की पहली तस्वीर अपनी मां मीरा के साथ थी। शुरुआत में ये कपल मीशा की फोटो ज्यादा शेयर नहीं करता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब मीशा सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

ज़ैन कपूर: मीशा के भाई ज़ैन का जन्म 2018 में हुआ था। शाहिद मीरा ने बेटे के पैदा होने के दो महीने बाद उसकी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी।

 

साफो: बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्की फरवरी 2020 में मां बनी थी। उनकी बेटी साफो के पिता इजराइली ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग हैं।

 

समीशा शेट्टी: 15 फरवरी 2020 शिल्पा शेट्टी और राज कूंद्रा सरोगेसी से माता पिता बने थे। उन्होंने अपनी बेटी समीशा को कई दिनों तक लाइमलाइट से दूर रखा था।

यश और रूही जौहर: 2017 में सरोगेसी से पिता बने करण जौहर अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही का बहुत ख्याल रखते हैं। उनकी पहली फोटो करण की मां के साथ सामने आई थी।

आराध्या बच्चन: 16 नवंबर 2011 को पैदा हुई आराध्या बच्चन को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर पहली बार सबके सामने लाया गया था।

इनाया नाओमी खेमू: सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया 29 सितंबर 2017 को पैदा हुई थी। उनकी पहली फोटो नवंबर में सामने आई थी। वे भी अपने कजिन ब्रदर तैमूर की तरह बहुत क्यूट हैं।

अनायरा शर्मा: 10 दिसंबर 2019 को कपिल शर्मा और गिन्नी चथरथ पेरेंट्स बने थे। उन्होंने बेटी की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

Back to top button