बॉलीवुड

इस कारण 45 की उम्र में भी सिंगल रह गए अक्षय खन्ना, ऐश्वर्या-करिश्मा से होने वाली थी शादी लेकिन,

विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्हें हम सभी ‘हिमालय पुत्र’, ‘ताल’, ‘दिल चाहता है’, ‘आ अब लौट चले’, ‘बॉर्डर’, ‘हलचल’, ‘हंगामा’, ‘नकाब’, ‘हमराज’, ‘मोहब्बत’, ‘आप की खातिर’, ‘दीवानगी’, ‘गांधी माई फादर’ और ‘दहक’ जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। अंतिम बार उन्हें ‘सेक्शन 375’ में देखा गया था।

वर्तमान में अक्षय का बॉलीवुड करियर बहुत धीमा चल रहा है। वैसे उनकी लव लाइफ का भी यही हाल है। वे 45 के हैं और अब तक घर में कुँवारे बैठे हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें जीवन में कभी किसी से प्यार नहीं हुआ। बल्कि उनका तीन बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों से अफेयर भी चल चुका है। लेकिन बात शादी के पहले ही खत्म हो जाती है।

अक्षय खन्ना – ऐश्वर्या राय: इन दोनों ने ‘आ अब लौट चलें’ और ‘ताल’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। ‘आ अब लौट चले’ की शूटिंग अमेरिका में हुई थी। बताया जाता है कि अब ये दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। तब ऐश्वर्या इंडस्ट्री में नई नई भी थी। इनका रिलेशन करीब एक साल तक चला। फिर ऐश ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ साइन कर ली जिसमें सलमान खान की एंट्री ने अक्षय का पत्ता काट दिया।

अक्षय खन्ना – करिश्मा कपूर: रणधीर कपूर अपनी बेटी करिश्मा की शादी अक्षय से करवाना चाहते थे। उन्होंने बेटी का रिश्ता भी विनोद खन्ना के पास भेजा था। विनोद खन्ना को इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी, हालांकि करिश्मा की मां बबीता बेटी की जल्दी शादी से दुखी थी। तब करिश्मा अपने करियर के पीक पॉइंट पर थी। ऐसे में बबीता यह नहीं चाहती थी कि शादी की वजह से करिश्मा का करियर बर्बाद हो जाए। इसलिए करिश्मा और अक्षय की शादी नहीं हो पाई।

अक्षय खन्ना – रिया सेन: अपने करियर की शुरुआत में अक्षय खन्ना और रिया सेन का फेयर भी खूब चला। दोनों एक दूसरे को कुछ सालों तक डेट करते रहे। हालांकि फिर इनका ब्रेकअप हो गया। जब अक्षय से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रिया मैरिज मैटिरियल नहीं है।

अक्षय खन्ना इसलिए हैं अब तक सिंगल: एक बार इंटरव्यू में अक्षय ने खुद बताया था कि वे लंबे समय तक एक रिलेशनशिप में नहीं रह सकते हैं। उन्हें शादी की जिम्मेदारी से डर लगता है। इसलिए उनकी शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है। बस यही वजह है कि 45 की उम्र में भी अक्षय सिंगल बैठे हैं।

Back to top button