समाचार

घर से भागी नाबालिग को प्रेमी ने दिया धोखा, रोती हुई लड़की को देख ‘नन्हे फरिश्ते’ ने की मदद

बिहार की रहने वाली एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए अपने घर से फरार हो गई। इस लड़की को लगा की वो अब अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ ही रहेगी और उसे देखकर प्रेमी काफी खुश हो जाएगा। लेकिन लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने उसे धोखा दिया और उससे मिलने से मना कर दिया। जिसके बाद इस लड़की की मदद ‘नन्हे फरिश्ते’ ने की और इसे सही सलामत घर तक पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि बिहार के मधुबनी जिले में रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर से भाग गई। इस लड़की ने प्रेमी के घर तक जाने वाली ट्रेन पकड़ी। हालांकि जब लड़की ने अपने प्रेमी को फोन किया, तो उसने फोन नहीं उठाया। लेकिन बार-बार फोन करने पर प्रेमी ने फोन उठाकर मिलने से मना कर दिया। प्रेमी की ये बात सुनकर लड़की ट्रेन में ही रोने लगी।

लड़की को कुछ समझ नहीं आया और ये झारखंड के रांची स्टेशन पर ही उतर गई। कई देर तक लड़की स्टेशन पर ही बैठी रही। लड़की को स्टेशन में देखा पुलिस की ‘नन्हे फरिश्ते’ की टीम वहां पहुंची और उन्होंने लड़की से बातचीत की। लड़की ने रोते हुए पुलिस की टीम को अपनी पूरी कहानी बताई और कहा कि उसे घर की याद आ रही है। लेकिन घर जाने में डर लग रहा है। लड़की की पूरी बात सुनने के बाद पुलिस ने लड़की से उसके घर का पता और फोन नंबर लिया और लड़की को रेलवे लाइन रांची सुपुर्द कर दिया।

लड़की के घर वालों को फोन करके उनकी बेटी की जानकारी दी और लड़की को उसके परिवार वालों से मिलाया गया। पुलिस के अनुसार ये लड़की  बिहार के मधुबनी जिले के सिमरा गांव की रहने वाली है। घर से भागकर ये सिकंदराबाद जा रही थी। जहां पर इसका प्रेमी रहता है। लेकिन लड़की से उसके प्रेमी ने मिलने से मना कर दिया।

लड़की रांची रेलवे स्टेशन आने पर वहां उतर गई। वहीं, स्टेशन पर अकेले बैठी नाबालिग लड़की को रोता देख आरपीएफ रांची डिवीजन की ‘नन्हे फरिश्ते’ टीम उसके पास पहुंची और टीम ने लड़की से रोने की वजह पूछी। इस पर लड़की ने बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मिलने से इनकार कर दिया है। अब वो वापस घर जाना चाहती है। इसके बाद लड़की के परिजनों को फोन किया गया और उन्हें बताया गया कि नाबालिग रांची रेलवे स्टेशन पर है।

एक अन्य घटना में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं एक नाबालिग लड़की को काम के बहाने दिल्ली ले जा रही थीं। लड़की के भाई को जब इसकी जानकारी लगी तो उसने रेल मदद एप के जरिए पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद जवानों ने दोनों महिलाओं को ट्रेन से पकड़ लिया।

Back to top button