बॉलीवुड

रणधीर कपूर की इस गंदी आदत के चलते मां हो गई थी अलग, करीना कपूर ने कहा था – अच्छा हुआ

करीना कपूर को लोग बॉलीवुड में ‘गॉसिप क्वीन’ भी कहते हैं। इसकी वजह ये है कि वे बॉलीवुड में होने वाले अफेयर और ब्रेकअप तक सब चीजों की खबर रखती हैं। लेकिन आज हम आपको उन्हीं के माता पिता से जुड़ी एक गॉसिप बताने जा रहे हैं। बेबो के पेरेंट्स रणधीर कपूर और बबीता कपूर ने 1971 में शादी की थी। इनकी शादी में एक पल ऐसा भी आया था जब दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। हैरत की बात यह थी कि करीना ने माता पिता के इस फैसले का समर्थन किया था।

इस बारे में रणधीर कपूर ने भी बात की है। वे बताते हैं कि तब वह बहुट ड्रिंक करते थे और घर भी देरी से आते थे। बबीता ओ ये सब पसंद नहीं था। वह चाहती थी कि रणधीर ये बुरी आदतें बदल दें। हालांकि रणधीर अपने हिसाब से जिंदगी जीना चाहते थे और बबीता का कहना नहीं मानते थे। ऐसे में दोनों के बीच आए दिन टकराव होता रहता था। इसके बाद दोनों ने अलग अलग रहने का फैसला किया ताकि दोनों अपना जीवन सुखमय तरीके से जी सकें।

रणधीर और बबीता की तरह और भी कई ऐसे कपल्स हैं जो अपनी अलग अलग आदतों और इच्छाओं के चलते एक साथ नहीं रह पाते हैं। शादी के पहले हमे सबकुछ अच्छा लगता है। लेकिन असली परीक्षा तब होती है जब आप दोनों एक ही छत के नीचे 24 घंटे साथ रहते हैं। यहां अक्सर कपल्स एक दूसरे की आदतें सहन नहीं कर पाते हैं। यही चीज लड़ाई का टॉपिक भी बनती है। इसलिए शादी करने के पहले हमे अपने पार्टनर की हर आदत के बारे में पता होना चाहिए नहीं तो बाद में दिक्कत आती है।

जब रिश्ते अनहैपी और अनहेल्दी होते हैं तो इसका नेगेटिव असर बच्चों पर भी पड़ता है। नतिजन पूरा परिवार मेंटल और इमोशनल स्ट्रेस झेलता है। इस स्थिति में कपल्स को किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना चाहिए। यदि लाख कोशिशों के बाद भी बात न बने तो रणधीर बबीता की तरह अलग होने में ही भलाई है।

एक शो में करीना ने बताया था कि वे अपने माता पिता के अलग होने के फैसले को सही मानती हैं। उनका कहना था कि दोनों पहले एक प्यारी रिलेशनशिप में थे लेकिन जब इनके बीच चीजें वैसी नहीं चली जैसी इन्होंने प्लान की थी तो इनका अलग अलग रहना ही बेहतर है।

ऐसे में वे दोस्त बनकर रह सकते हैं और साथ में बच्चों की परवरिश भी कर सकते हैं। करीना के अनुसार उनके पेरेंट्स अलग होने के बाद भी एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड रखते हैं।

Back to top button