बॉलीवुड

सुनील शेट्टी और माना की शादी को पूरे हुए 29 साल, माना ने शादी के लिए 9 साल तड़पाया था

बॉलीवुड के एक्शन किंग सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड के कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और वे अपने करियर में एक सफल अभिनेता रहे हैं। मगर इस बात की जानकारी आपको शायद ही होगी कि उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले ही माना कादरी संग शादी कर ली थी।

जी हां, सुनील शेट्टी और माना कादरी ने 25 दिसंबर 1991 को एक दूसरे से शादी रचाई थी। ऐसे में बीते 25 दिसंबर को सुनील और माना की शादी को 29 साल पूरे हो गए।  तो आज हम इस आर्टिकल में आपको सुनील और माना के लव स्टोरी के कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं…

इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सुनील ने माना से शादी करने के लिए काफी मशक्कत की थी। वैसे तो सुनील पहली ही नजर में माना कादरी पर फिदा हो गए थे और उन्होंने उसी दिन शादी करने का ख्वाब देख लिया था। मगर इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सुनील को काफी पापड़ बेलने पड़े।

ऐसे शुरू थी दोनों की लव स्टोरी

बता दें कि सुनील ने पहली बार माना को एक पेस्ट्री की दुकान पर देखा था। इस दुकान पर वो अक्सर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने जाया करते थे। ऐसे में एक दिन उन्होंने वहां माना को देख लिया और दिल दे बैठे। मगर उन्होंने सीधे माना से बात नहीं की बल्कि छोटी बहन के जरिए माना तक अपनी पहुंच बनाई।

सुनील शेट्टी और माना कादरी

बताया जाता है कि माना की छोटी बहन ने दोनों की कई मुलाकातें करवाई थीं। इसके बाद दोनों के कॉमन फ्रेंड के घर एक पार्टी में इनकी मुलाकात हुई और यहां पर दोनों ने एक दूसरे को अच्छे से समझा। बताया जाता है कि इस पार्टी से बाहर निकलकर सुनील और माना लॉन्ग बाइक ड्राइव पर निकल गए और वहीं सुनील ने अपने दिल की बात माना से कही। सुनील का रोमांटिक अंदाज देख माना मना नहीं कर पाईं और उन्होंने भी हां कर दी।

सुनील शेट्टी और माना कादरी

सुनील और माना दोनों अलग अलग धर्मों से आते थे, ऐसे में उन्हें मालूम था कि शादी के दौरान अड़चनें आने वाली हैं। परिवार वालों ने इस शादी के लिए मना कर दिया था। मगर सुनील और माना इस शादी के लिए अड़े रहे और आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंधे। इस कपल के दो बच्चे अथिया और अहान हैं।

सुनील शेट्टी और माना कादरी

रिलेशनशिप को लेकर माना कादरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि साथ रहकर चीजें करने से कपल्स का रिश्ता मजबूत बनता है। कपल्स में हमेशा आपसी अट्रैक्शन और एक्साइटमेंट बने रहना जरूरी है। रिलेशनशिप में कभी भी एक दूसरे पर पूरी तरह से डिपेंड नहीं रहना चाहिए, वरना रिश्ते में बोझिलपन आ जाता है।

सुनील शेट्टी और माना कादरी

वहीं सुनील शेट्टी से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि शादीशुदा होने के बावजूद आपका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। इस पर जवाब देते हुए सुनील ने कहा था कि मैं जब भी ऐसी खबरें सुनता हूं, तो मैं खुद से एक सवाल करता हूं कि क्या कुछ पलों का एक्ट्रैशन इतना काबिल है कि मैं अपना सबकुछ दांव पर लगां दूं ?

एक तरफ जहां सुनील ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया तो वहीं माना कादरी भी बिजनेस की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम है। बता दें कि माना मुंबई में एक लाइफस्टाइल स्टोर की हेड हैं, जहां लग्जरी डेकोर और गिफ्ट आइट्मस का डिलींग होती है। इसके अलावा माना एस-2 नाम के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की डायरेक्टर भी हैं। यही नहीं माना का एक क्लोथिंग ब्रांड भी है, जिसका नाम माना एंड इशा है।

Back to top button