बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन हसीनाओं को पसंद आया कम उम्र का लड़का, शादी कर बीता रही ऐसी ज़िंदगी

जब भी कोई शादी करता है तो समाज के लोगों को सत्रह पंचायत रहती है। लड़की के नाक नक्शे अच्छे नहीं है, हाइट रंग गड़बड़ है, वह दूसरी जाति की है, उम्र अधिक है, लड़के की सैलरी कम है फलाना ढीनका। जबकि असलियत यह है कि जब हमे किसी से प्यार होता है तो यह सब चीजें नहीं बस दिल देखा जता है।

आमतौर पर लड़के खुद से छोटी उम्र की लड़कियों से शादी करना पसंद करते हैं। अब यही काम यदि लड़कियां कर लें तो समाज को दिक्कत हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने खुद से छोटी उम्र के लड़कों से शादी रचा समाज को करारा जवाब दिया।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस ( Nick Jonas): इस कपल ने साल 2018 में शादी रचाई थी। प्रियंका 38 की है जबकि निक 28 साल के हैं। इस तरह देसी गर्ल उम्र में निक से दस साल बड़ी हैं। इस बात का सोशल मीडिया पर बहुट मजाक भी उड़ा था लेकिन प्रियंका को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। वह निक के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत (Rohanpreet): 26 अक्टूबर, 2020 को शादी के बंधन में बंधे नेहूप्रीत के बीच उम्र को लेकर 6 साल का फासला है। नेहा 32 की है जबकि रोहनप्रीत 26 साल के हैं। हालांकि इनके प्यार को देख साफ नजर आता है कि उम्र शादी में कभी बाधा नहीं बनती है।

गौहर खान (Gauhar Khan) जैद दरबार (Zaid Darbar): इस कपल ने हाल ही में 25 दिसंबर को निकाह किया है। दोनों सोशल मीडिया पर बहुत सुर्खियां बटोर रहे हैं। इनके बीच 12 साल का अंतर है। गौहर 37 की है जबकि ज़ैद 25 के हैं। इनकी शादी और उम्र को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था।

सोहा अली खान (Soha Ali Khan) और कुणाल खेमू (Kunal Khemu): सैफ अली खान की बहन सोहा 42 साल की है जबकि उनके पट्टी कुणाल 37 के हैं। मतलब दोनों में 5 साल का अंतर है। इनकी शादी 2015 में हुई थी।

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover): बिपाशा 41 की है जबकि करण 38 के हैं। दोनों ने 2016 में शादी रचाई थी। ये करण की तीसरी शादी थी। वे बिपाशा से उम्र में 3 साल छोटे हैं।

एश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan): बच्चन परिवार की बहू 47 की है जबकि अभिषेक 44 के हैं। दोनों ने 2007 में शादी की थी। इनकी उम्र में 3 साल का अंतर है।

उर्मिला (Urmila Matodnkar) और मोहसिन (Mohsin Akhtar Meer): इस कपल ने 2016 में शादी रचाई थी। उर्मिला उम्र में मोहसिन से 10 साल बड़ी हैं। उनकी उम्र 46 है जबकि मोहसिन 36 के हैं।

Back to top button