राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति सुधारेंगे इन 3 राशियों का हाल, शुभ संयोग से भाग्यशाली दिन हुए शुरू

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक रिजल्ट मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर साध्य योग का निर्माण हो रहा है, इसके साथ ही कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। आखिर किन राशियों को ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संयोग से लाभ मिलेगा और किसको नुकसान हो सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

आइए जानते हैं ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से किन राशियों को होगा लाभ

सिंह राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में पुरानी पहचान का फायदा प्राप्त होगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। धार्मिक स्थान पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। शादीशुदा जिंदगी बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

तुला राशि वाले लोगों के अंदर नई ऊर्जा का संचार रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव की वजह से आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे। महत्वपूर्ण कामों में प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। कारोबार में तरक्की मिलेगी। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले हैं।

धनु राशि वाले लोगों की अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। कार्य क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में विस्तार होगा। धन कमाने के कई जरिए मिलेंगे। कुल मिलाकर ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से ज्यादातर सभी क्षेत्रों से आपको लाभ मिलने की संभावना है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को मिला-जुला फायदा मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक मिल सकता है, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। पैसों से जुड़े हुए किसी भी मामले में आप जल्दीबाजी ना करें अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। ऑफिस के काम से आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आपको अपनी नई योजनाओं पर गंभीरता से ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, जो लोग बेरोजगार हैं, उनको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर नाराजगी उत्पन्न हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में बनाई गई योजनाओं का आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। कैरियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप कहीं भी पैसा निवेश मत कीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सभी लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से खुश रहेंगे। आमदनी सामान्य रहेगी, इसलिए आपको अपने खर्चों पर भी कंट्रोल रखने की जरूरत है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों को अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। धन लाभ के लिए समय शुभ रहेगा। कमाई के नए जरिए मिल सकते हैं। अचानक आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं, जिससे आपका मन हताश होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल थोड़ा तनाव भरा रहेगा। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपको घाटा होने की आशंका नजर आ रही है।

मकर राशि वाले लोग अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। कुछ लोग आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। पैसों से जुड़ा हुआ कोई कार्य रुक सकता है, जिससे आपकी परेशानी बढ़ेगी। जो युवा प्राइवेट नौकरी की तलाश में हैं, उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय ज्यादातर घूमने-फिरने में व्यतीत होगा। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को परीक्षा में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के लोग धन से जुड़ा हुआ कोई भी बड़ा निवेश ना करें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति के अनुसार घर का बजट बनाकर चलना होगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। पारिवारिक माहौल बेहतर बनेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने भागीदारों पर नजर रखें क्योंकि इनकी तरफ से परेशानी खड़ी हो सकती है। विवाह संबंधित कामों में रुकावट उत्पन्न होने की संभावना है, जिसको लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

Back to top button