राजनीति

हमारे देश में मुसलमानों की संख्या पाकिस्तान से भी ज्यादा है, ख़त्म किया जाए अल्पसंख्यक का दर्जा

बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने एक बड़ा बयान देते हुए सरकार से मांग की है कि मुसलमानों को मिला अल्पसंख्यक का दर्जा खत्म किया जाए। इन्होंने कहा कि हमारे देश में मुसलमानों की संख्या काफी अधिक है, इसलिए उनको दिया गया अल्पसंख्यक का दर्जा अब खत्म किया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश की उन्नाव सीट से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश में इस वक्त पाकिस्तान की आबादी से ज्यादा हिंदुस्तान में मुसलमानों की संख्या है। मुसलमानों की बढ़ती संख्या के कारण अब इन्हें दिया गया अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त कर देना चाहिए।

साक्षी महाराज ने अपने इस बयान में आगे कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमानों की जनसंख्या 20 करोड़ पहुंच गई है जो चिंता का विषय है। देश में जमीन घटती जा रही है और जनसंख्या बढ़ती जा रही है। वहीं किसान आंदोलन पर भी इन्होंने अपनी राय रखी और कहा कि सराकर किसानों से बातचीत करने को तैयार है।

किसान आंदोलन को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि इस आंदोलन की आड़ में राजनीतिक दल राजनीति कर रहे हैं। सरकार कृषि बिल को लेकर बात करने को तैयार है। विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए इन्होंने कहा कि राम मंदिर की तरह कृषि बिल को लेकर भी कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। ये लोग अपनी सियासी जमीन तलाशने के लिए भोले-भाले किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रह हैं और उन्हें भड़का रह हैं।

गौरतलब है कि इस समय दिल्ली के बॉर्डरों पर हजारों की संख्या में किसान आंदोलन कर रह हैं। आज इनके आंदोलन का 29 वां दिन है। किसान सरकार से मांग कर रह हैं कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। वहीं इस आंदोलन से कई सारी राजनीतिक पार्टियां भी जुड़ गई हैं और किसानों को भड़का रही हैं। ये राजनीतिक पार्टी इस आंदोलन की आड़ में मोदी सरकार को घेरने में लगी हुई है।

Back to top button