राजनीति

फेसबुक पर हुआ प्यार फिर कर ली शादी, लेकिन बच्चा होने के बाद भाग गया पति

कुछ सालों पहले एक लड़की की दोस्ती फेसबुक पर एक लड़के से हुई। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से इन्हें एक बच्चा भी हुआ। हालांकि इसी दौरान लड़की के पति का दिल किसी ओर महिला पर आ गया और वो अपनी पत्नी व बच्चे को छोड़कर भाग गया। ये मामला छत्तीसगढ़ का है। पीड़ित लड़की अपने पति को ढूंढने में लगी हुआ है और शासन प्रशासन से मदद मांग रही है। पीड़िता के अनुसार उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसका कुछ भी पता नहीं चल रहा है।

छत्तीसगढ़ के रामगढ़ जिले की रहने वाली किरण बेदिया नाम की युवती को अजय बेदिया नामक युवक से प्यार हो गया। इनकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और साथ रहने लगे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही युवक को किसी दूसरी लड़की से प्यार हो गया और युवक बिना कुछ बताए अपनी पत्नी और 3 साल के बच्चे को छोड़कर भाग गया। अब पीड़िता अपने बच्चे के साथ पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रही है। लड़की का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस उसकी कोई मदद नहीं कर रही है और केवल आश्वासन दे रहे हैं।

पीड़िता किरण बेदिया ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि फेसबुक पर मेरी दोस्ती अजय से हुई। हम दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। हमनें साल 2013 में शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ समय बाद अजय बदल गया और वो दहेज को लेकर मेरे को मारने लगा। कई सालों तक ये सब चलता रहा। वहीं साल 2017 में पीड़िता को बेटा हुआ। बेटा होने के बाद अजय ओर बदल गया। वो किसी अन्य लड़की से प्यार करने लगा।

किरण बेदिया ने आगे बताया कि उसके पति ने एक दूसरी लड़की से शादी कर ली है और उसके साथ रहने लग गया। उसने मुझे छोड़ दिया। अब इंसाफ के लिए मैं दर-दर भटक रही हूं। लेकिन कोई मेरी मदद नहीं कर रहा है। किरण बेदिया के साथ उसका भाई भी पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है। लेकिन अभी तक पुलिस ने अजय के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता के भाई का कहना है कि हम लोग थाने के चक्कर काफी बार लगा चुके हैं। मैं बस अपनी बहन के लिए इंसाफ चाहता हूं।

वहीं जब इस मामले के बारे में रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी से बात की गई तो उन्होंने कहना है कि पीड़िता के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button