बॉलीवुड

अपने सौतले बच्चों को भी खूब प्यार करते हैं ये बॉलीवुड एक्टर्स, हर डिमांड करते हैं पूरी

हमारे समाज में एक आम धारणा ये बनी है कि सौतेले पिता या सौतेली मां अपने बच्चों को प्यार नहीं देते हैं बल्कि नफरत करते हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटरों ने इस पूरी धारणा को बदल दिया है।

ये लोग अपने सौतेले बच्चों और सगे बच्चों में बिल्कुल भी फर्क नहीं करते हैं। बल्कि इन सेलेब्स ने अपने सौतेले रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर वो काम किया जो रिश्तों की मजबूती के लिए करने जरूरी होते हैं। तो आइये जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल….

राजेश खट्टर- शाहिद कपूर

टीवी धारावाहिक से लेकर फिल्मों तक में काम कर चुके अभिनेता राजेश खट्टर ने साल 1990 में नीलिमा अजीम के साथ शादी रचाई। राजेश की ये पहली शादी थी तो नीलिमा की दूसरी। नीलिमा की पहली शादी पंकज कपूर से हुई थी और इससे उनका एक बेटा शाहिद कपूर है।

शाहिद के पैदा होने के कुछ ही साल बाद नीलिमा और पंकज का तलाक हो गया। इसके बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर संग शादी की। बहरहाल राजेश खट्टर अपने सौतेले बेटे शाहिद कपूर संग काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

अनुपम खेर – सिकंदर खेर

सिकंदर खेर, किरन खेर और उनके पहले पति गौतम बेरी के बेटे हैं। बता दें कि किरन खेर और गौतम बेरी का रिश्ता 5 सालों तक चला। इसके बाद किरण ने अनुपम से शादी कर ली, मगर सिकंदर अपनी मां के साथ ही रहे।

वहीं अनुपम ने भी सिकंदर के साथ कभी सौतेला व्यवहार नहीं किया बल्कि उन्हें खूब प्यार दिया और हमेशा अपने साथ रखा। लिहाजा आज भी दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हुए नजर आते हैं।

शिखर धवन

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी संग साल 2012 में शादी रचाई, मगर आयशा ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के एक बिजनेसमैन संग शादी की थी। इस शादी से आएशा की दो बेटियां आलिया और रिया हैं। जिन्हें आएशा से शादी के बाद शिखर धवन ने अपनाया और खूब प्यार दिया। शिखर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना काफी पसंद करते हैं।

अनिल कुंबले- आरुणी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले ने चेतना रामतीर्थ से शादी की है। चेतना ने अनिल से शादी करने से पहले कुमार जागीरदार संग पहली शादी की थी। इससे उनकी एक बेटी आरूणि है। वहीं चेतना से शादी के बाद अनिल कुंबले ने आरूणि  को भी अपनाया और खूब प्यार दिया।

अनिल ने आरूणि को न सिर्फ अपनाया बल्कि उन्हें अपना सरनेम कुंबले भी दिया। आपको इस बारे में शायद ही जानकारी होगी कि चेतना को अपनी बेटी की कस्टडी लेने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। इसमें अनिल कुंबले ने भी चेतना की काफी मदद की। अनिल कुंबले कानूनी लड़ाई में चेतना के साथ हमेशा खड़े रहे। इस पूरे मामले में कोर्ट ने भी अनिल कुंबले की तारीफ की थी।

राज जुत्शी-इमरान खान

आमिर खान स्टारर फिल्म कयामत से कयामत तो आप सभी को याद ही होगी। मगर आप शायद ही जानते होंगे कि फिल्म में आमिर के दोस्त का किरदार निभा रहे राज जुत्शी असल जिंदगी में उनके बहनोई हैं। जी हां, राज जुत्शी ने आमिर की बहन नुजहत खान से शादी की।

वहीं नुजहत ने पहली शादी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनिल पाल से की थी। इससे उनका एक बेटा इमरान खान है। मगर इमरान अब अपने सौतेले पिता राज जुत्शी के साथ काफी अच्छा रिलेशन रखते हैं।

Back to top button