बॉलीवुड

शादी के 10 साल बाद इस TV कपल के घर आएगा नन्हा मेहमान, सामने आई धूप सेंकते बेबी बंप की तस्वीर

माता पिता बनने की खुशी का लेवल ही अलग होता है। शादी के बाद हर कपल इसका सपना देखता है। टीवी कलाकार मोहित मलिक और अदिति मलिक को यह खुशी शादी के दस साल बाद नसीब हुई है। वे शादी के 10 साल बाद माता पिता बनने जा रहे हैं। यह गुड न्यूज मोहित ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद दी है।

दरअसल मोहित ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है जिसमें वे अपने पिता बनने की खुशी जाहीर कर रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी और बीवी अदिति की एक खूबसूरत फोटो अपलोड की है। इस तस्वीर में मोहित अदिति के बेबी बंप पर अपना हाथ रखे नजर आ रहे है। इस फोटो पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं।

मोहित इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखते हैं – तुम्हारे ऊपर हाथ रखते ही मेरे मुंह से शुक्रिया निकलता है.. मुझे चुनने के लिए.. इस खूबसूरत और खुश करने वाले एहसास के लिए भगवान आपका शुक्रिया। आप सभी को ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम दो से तीन होने जा रहे हैं। अब मेरा विश्वास और भी गहरा होता जा रहा है कि हम एक ही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohit Malik (@mohitmalik1113)

एक इंटरव्यू में मोहित ने बताया था कि उन्हें बीवी ने कैसे यह गुड न्यूज दी थी। दरअसल वे शूट में व्यस्त थे तभी अदिति ने कॉल कर कहा था कि उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है। यह सुन मोहित घबरा गए थे, उन्हें लगा कि अदिति कोविड-19 टेस्ट की बात कर रही है। हालांकि बाद में अदिति ने हंसते हुए उन्हें बताया कि वे अपने प्रेग्नेंट होने की बात कर रही हैं। हम माता पिता बनने वाले हैं।

इस बात पर यकीन करने में ही मोहित को दो से तीन दिन का समय लग गया। वह अदिति को इस चीज को बार बार चेक करने के लिए कहते रहे। उधर दूसरी तरफ अदिति ने अपने प्रेग्नेंट होने पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर कर दी। इस तस्वीर में वे अपने बेबी बंप के साथ धूप सेंकती दिखाई दे रही हैं।

फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा – हमे पहले भगवान यह जानते थे कि हमे तुम्हारी कितनी जरूरत थी। हमारे सोल-मेट। चलों एक साथ बड़े होते हैं। बेबी मलिक।

मोहित के अनुसार उनके घर यह नन्हा मेहमान अगले साल यानि 2021 के मई के महीने में आ सकता है। बताते चलें कि दोनों ने दिसम्बर 2010 में शादी रचाई थी।

Back to top button