विशेष

टीम इंडिया के स्टार युजवेंद्र चहल ने धनश्री संग लिए सात फेरे, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बीते मंगलवार यानी 22 दिसंबर को यूट्यूबर धनश्री वर्मा संग सात फेरे लिए। लिहाजा युजवेंद्र और धनश्री के शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लाल सुर्ख जोड़े में सजे दुल्हा और दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रही हैं।

बता दें कि कुछ ही महीने पहले दोनों की सगाई हुई थी। इसकी जानकारी युजवेंद्र ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी, जिस पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया था। वहीं अब युजी ने नई तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर युजी और धनश्री को बधाईयों का तांता लग गया है।

वेडिंग लुक में बेहद खूबसूरत लगे युजी-धनश्री

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

वेडिंग लुक की बात करें तो रेड कलर के लहंगे और हैवी ज्वैलरी में धनश्री कमाल की खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि लहंगे को उन्होंने बड़ी खूबसूरती से कैरी किया था और साथ में मैचिंग ज्वैलरी उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे थे। ऐसे में ये कहा जाना कतई गलत नहीं होगा कि धनश्री बिल्कुल किसी महारानी की तरह लग रही थीं।

वहीं युजी भी दुल्हे के अवतार में काफी जंच रहे थे। उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी, साथ ही लाल पगड़ी उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। बहरहाल युजवेंद्र और धनश्री को सोशल मीडिया पर फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है। सभी उन्हें शादी की बधाईयां दे रहे हैं।

बता दें कि युजवेंद्र चहल भारतीय टीम के सबसे होनहार खिलाड़ियों में से एक हैं, वे अपनी लेग स्पिन से अच्छे अच्छे बल्लेबाजों को परेशान करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा युजवेंद्र चेस के भी बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं। एक समय था, जब वे चेस के नेशनल चैंपियन थे।

वहीं धनश्री पॉपुलर यू-ट्यूबर हैं और सोशल मीडिया पर  काफी एक्टिव रहती हैं। धनश्री एक बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर हैं। उनकी डांसिंग वीडियो जमकर वायरल होती है, वहीं धनश्री लोगों को डांस भी सिखाती नजर आती हैं।

वैसे तो धनश्री वर्मा पेशे से डॉक्टर हैं, मगर वो बेहतरीन डांस करती हैं। उनके डांसिंग वीडियो पर लाखों की संख्या में लाइक्स मिलते हैं। बता दें कि धनश्री हाल ही में हुए आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान दुबई गई थीं और वहां आरसीबी को सपोर्ट करती हुई देखी गई थीं। इसके अलावा दुबई में उन्हें चहल के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा गया था।

क्रिकेटर युजवेंद्र की शादी की खबर सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, युजवेंद्र और धनश्री आप दोनों जिंदगीभर खुश रहें।

बीसीसीआई ही नहीं बल्कि युजवेंद्र चहल की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी युजी और धनश्री को शादी की बधाई दी। आरसीबी ने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से एक तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘युजी कॉट एंड बोल्ड धनश्री। दोनों को पार्टनरशिप की बहुत बहुत शुभकामनाएं।’

Back to top button